Homeराजनीतिअपना LLM तैयार कर रहा है भारत, AI पर काम करने के लिए वर्क...

अपना LLM तैयार कर रहा है भारत, AI पर काम करने के लिए वर्क फोर्स मौजूद: पेरिस से PM मोदी ने दुनिया को बताए इरादे, सम्मेलन में 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हुए शामिल

AI सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, AI से जुड़ी एक बड़ी आशंका रोज़गार ख़त्म होने को लेकर जताई जा रही है, लेकिन इतिहास गवाह है कि तकनीक ने नए तरीक़े के रोज़गार पैदा किए हैं। ज़रूरत लोगों के स्किलिंग और री-स्किलिंग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस दौरे पर हैं। वहाँ आज (11 फरवरी 2025) वह अपने ‘मित्र’ राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस में चल रहे AI एक्शन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में करीब 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। प्रधानमंत्री का ज़ोर समावेशी, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से नवाचार और मानव कल्याण के लिए AI प्रौद्योगिकी के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर है।

AI सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, AI से जुड़ी एक बड़ी आशंका रोज़गार ख़त्म होने को लेकर जताई जा रही है, लेकिन इतिहास गवाह है कि तकनीक ने नए तरीक़े के रोज़गार पैदा किए हैं। ज़रूरत लोगों के स्किलिंग और री-स्किलिंग की है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि AI के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत कई स्टार्ट-अप और तकनीक को विकसित करने पर ज़ोर दे रहा है। रोबोटिक्स, हेल्थकेयर, ट्रांसलेशन में भारत के कई AI स्टार्ट-अप काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा सतत विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए AI मददगार होगा।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से AI के ख़तरे, AI नियंत्रण, AI की सेवाएँ, उसके फायदे के अलावा दुनिया के सभी देशों द्वारा AI का समान रूप से उपयोग में लाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि मशीन मानव की मास्टर नहीं हो सकती है। ऐसे में सभी को ज़िम्मेदारी समझनी होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत AI को अपनाने, सार्वजनिक हित के लिए AI एप्लिकेशन बनाने, डेटा की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही भारत के पास AI तकनीक पर काम करने के लिए कुशल वर्क फोर्स भी मौजूद है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में भारत के अपने एलएलएम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही अपना लॉर्ज लैंगवेज मॉडल तैयार कर लेगा (जिसके बाद एआई भारतीय यूजर्स के मुताबिक उन्हें सर्विस दे पाएगा।)

बता दें कि पीएम मोदी 10 फरवरी को दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए गए हैं। वहाँ भारतीयों ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया। हाथ में तिरंगा लेकर अपना उत्साह दिखाया। एआई समिट और सीईओ फोरम की बैठक में शामिल होने के बाद पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

(प्रसार भारती – SHABD के सौजन्य से)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -