Homeराजनीतिपंजाब पर बड़े फैसले की तैयारी? राष्ट्रपति से मिले पीएम, ट्रेंड कर रहा #LongLivePMModi;...

पंजाब पर बड़े फैसले की तैयारी? राष्ट्रपति से मिले पीएम, ट्रेंड कर रहा #LongLivePMModi; लंबी आयु के लिए जगह-जगह पूजा

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के बाद पंजाब पर किसी कड़े फैसले को लेकर अटकलें भी लगनी शुरू हो गई है। इस घटना के बाद से ही कई लोग राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग भी कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (6 जनवरी 2022) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने राष्‍ट्रपति भवन पहुँच पंजाब में अपनी सुरक्षा में हुई चूक के बारे में बताया। इससे पहले राष्‍ट्रपति ने इस घटना पर चिंता भी जताई थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुँच चुका है। ऐसे में पंजाब पर किसी कड़े फैसले को लेकर अटकलें भी लगनी शुरू हो गई है। इस घटना के बाद से ही कई लोग राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग भी कर चुके हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए #LongLivePMModi ट्रेंड हो रहा है और कई जगहों पर पीएम मोदी के लिए पूजा पाठ होते भी देखा गया है। पोस्ट में देख सकते हैं कि देश भर में पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय जाप करने का आह्वान किया गया।

सामान्य जनों की प्रार्थना के अलावा बीजेपी के पार्टी नेता भी पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में देख सकते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के गुफा मंदिर में विधि-विधान से पूजा करते हुए पीएम की लंबी आयु के लिए कामना की।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए महामृत्युंजय जाप का पाठ किया। इसी तरह देश के उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने भी इस सुरक्षा चूक के बाद पीएम से बात कर अपनी चिंता जताई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -