HomeराजनीतिPak के 'परमाणु बटन' को लेकर PM मोदी ने ली चुटकी, कहा हमने न्यूक्लियर...

Pak के ‘परमाणु बटन’ को लेकर PM मोदी ने ली चुटकी, कहा हमने न्यूक्लियर बम दिवाली के लिए रखे हैं क्या?

"भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया, ये ठीक हुआ ना? आप भी यही चाहते हैं ना? हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर घूमने के लिए मजबूर कर दिया, ठीक किया ना?"

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी जारी है। इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति को छोड़ दिया है, वर्ना आए दिन बोलते रहते थे, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है… हमारे पास न्यूक्लियर है बटन… तो हमारे पास क्या है भाई… क्या हमने इसे दिवाली के लिए रखा है?

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया, ये ठीक हुआ ना? आप भी यही चाहते हैं ना? हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया, ये ठीक किया ना? हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर घूमने के लिए मजबूर कर दिया, ठीक किया ना?”

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को मिली खुली छूट के कारण पहले हमारे देश में आतंकी हमले बहुत आम थे। इसे बदलते हुए आतंक के सरपरस्तों को सबक सिखाने के लिए, उन्हें उनके घर में घुसकर मारा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ अनेक पूर्व सैनिक हैं, जिन्होंने 1971 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। तब हमारे सैनिकों के शौर्य के कारण पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा हमारे कब्जे में था, 90 हज़ार पाक सैनिक हमारे पास थे, लेकिन उसके बाद शिमला में क्या हुआ? दुनिया भर से जो दबाव भारत पर पड़ा, उसको तब की सरकार झेल नहीं पाई। 90 हज़ार सैनिक भी वापस कर दिए और सारी ज़मीन भी।

इसके अलावा रैली में पीएम मोदी ने और भी बातें कहीं और जनता ने भी उतने ही जोश के साथ उनका साथ दिया। प्रधानमंत्री ने बाड़मेर से देश को आश्वस्त किया कि अब देश बदल चुका है। भारत ने अब झुकने की नीति छोड़ दी है। आज देश एक मजबूत हाथों में है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -