Homeराजनीतिपंजाब में किसान प्रदर्शनकारियों ने BJP नेता पर किया हमला, बीच सड़क पर फाड़े...

पंजाब में किसान प्रदर्शनकारियों ने BJP नेता पर किया हमला, बीच सड़क पर फाड़े कपड़े: Video वायरल

प्रदर्शनकारियों के बर्ताव पर हैरानी इसलिए भी है क्योंकि अरुण नारंग भाजपा पार्टी द्वारा लाए कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। यानी वह किसानों के समर्थन में थे। उन्होंने दिसंबर में ही कहा था कि मोदी सरकार को जल्द से जल्द इसका समाधान खोजना चाहिए।

पंजाब में कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों ने अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला करते हुए बीच सड़क पर उनके कपड़े फाड़ दिए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में नारंग को बिना कपड़ों के साथ देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेस वार्ता के लिए जाते समय अरुणा नारंग के साथ यह घटना मलोट में हुई। कहा जा रहा है कि भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारी पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। नारंग के पहुँचते ही सभी प्रदर्शनकारी उन पर हमलावर हो गए।

पहले उन पर इंक फेंकी गई और कार को भी गंदा किया गया। उस समय तो किसी तरह भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस मिल कर उन्हें एक दुकान के अंदर ले गई। लेकिन वह जैसे ही बाहर आए उन पर दोबारा हमला हुआ। बर्बरता से उनके साथ खींचतान की गई। उनके कपड़े फाड़े गए। उन्हें बीच सड़क पर नंगा कर दिया गया।

पंजाब भाजपा नेता वरुण पुरी ने बताया, “भाजपा के अबोहर के विधायक अरुण नारंग जी के साथ पार्टी के दो अन्य नेताओं के साथ मलोट कस्बे में मारपीट की गई। लोकतांत्रिक राज्य के तहत लोगों के प्रतिनिधि पर हमला दंडनीय और बेशर्म अपराध है। मैं सख्त कार्रवाई की माँग करता हूँ।”

बता दें कि प्रदर्शनकारियों के बर्ताव पर हैरानी इसलिए भी है क्योंकि अरुण नारंग भाजपा पार्टी द्वारा लाए कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। यानी वह किसानों के समर्थन में थे। उन्होंने दिसंबर में ही कहा था कि मोदी सरकार को जल्द से जल्द इसका समाधान खोजना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कानून के साथ खिलवाड़ किसान विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा बनता जा रहा है। 26 जनवरी के दिन दिल्ली की सड़कों पर हुई हिंसा में भी यह दिखा था। इसके अलावा प्रदर्शनस्थल पर भी कई महिला पत्रकारों ने अपने साथ बदसलूकी की बात को सोशल मीडिया पर उजागर किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -