Homeराजनीतिनानी गाम से लौट आए राहुल गाँधी: नए साल पर इटली में क्या सब...

नानी गाम से लौट आए राहुल गाँधी: नए साल पर इटली में क्या सब किया, कहाँ मनाई छुट्टियाँ?

राहुल गाँधी 27 दिसंबर 2020 को कॉन्ग्रेस के स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले देश छोड़ विदेश रवाना हो गए थे। राहुल गाँधी ने ऐसे समय में विदेश यात्रा की थी, जब उनकी पार्टी ‘किसान’ विरोध-प्रदर्शन का जोरशोर से समर्थन करने में जुटी थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राहुल गाँधी नया साल मनाकर रविवार (10 जनवरी, 2021) को देश लौट आए। हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह इटली में किस जगह गए हुए थे। रिपोर्ट्स ने उनके भारत लौटने की पुष्टि की है। लोगों का मानना है कि जिस अज्ञात स्थान पर राहुल गाँधी नए साल से पहले रवाना हुए थे, वह इटली का मिलान शहर है। उनकी माँ सोनिया गॉंधी इतालवी मूल की ही हैं।

राहुल गाँधी के देश लौटने की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के नेशनल ब्यूरो चीफ नवीन कपूर ने ट्विटर पर दी है।

गौरतलब है कि राहुल गाँधी 27 दिसंबर 2020 को कॉन्ग्रेस के स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले देश छोड़ विदेश रवाना हो गए थे। राहुल गाँधी ने ऐसे समय में विदेश यात्रा की थी, जब उनकी पार्टी ‘किसान’ विरोध-प्रदर्शन का जोरशोर से समर्थन करने में जुटी थी।

बता दें राहुल गाँधी किसानों के विरोध को लेकर बहुत मुखर थे और पंजाब कॉन्ग्रेस नेता तो उन विरोधियों को भी अपना समर्थन दे रहे थे, जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को बंधक बना लिया है। हालाँकि, केंद्र सरकार को हर मामले में जिम्मेदार ठहरा रहे राहुल गाँधी चुपके से बिना किसी को बताए, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को छोड़कर विदेश निकल लिए थे।

इस विदेश यात्रा की खबर आते ही सोशल मीडिया पर राहुल के राजनीति को लेकर गंभीर न होने की चर्चा शुरू हो गई थी। माना जा रहा था कि वह मिलान में अपने ननिहाल नया साल मानने गए हुए थे।

राहुल की विदेश यात्राओं की टाइमिंग पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनावों में अपमानजनक हार के बाद राहुल गाँधी की मिलान यात्रा, उनकी पहली विदेश यात्रा थी। उनके ऐसे रवैए के बावजूद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल गाँधी देश लौटने के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी का कार्यभार सँभालेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -