Homeदेश-समाजजनता जुड़ी नहीं, साथी छोड़ते चले गए… यात्रा के फ्लॉप होने के बाद राहुल...

जनता जुड़ी नहीं, साथी छोड़ते चले गए… यात्रा के फ्लॉप होने के बाद राहुल गाँधी के विदेश जाने का कयास: बहन तक का नहीं मिला साथ, बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक कॉन्ग्रेस को झटके

इस तरह I.N.D.I. गठबंधन को भी झटका लगता रहा। TMC की सत्ता वाले पश्चिम बंगाल में राहुल गाँधी के पहुँचते ही गठबंधन टूट गया। बिहार में महागठबंधन की एक बड़ी रैली प्रस्तावित थी, लेकिन...

राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को न तो कोई खास जन-समर्थन मिल रहा है, न ही मीडिया में कवरेज। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि वो बीच में ही यात्रा छोड़-छाड़ के विदेश यात्रा पर निकल सकते हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि राहुल गाँधी अगले हफ्ते ही इंग्लैंड की यात्रा पर निकल सकते हैं। चर्चा है कि इंग्लैंड में वो 10 दिन गुजारेंगे, इसी बीच उनका कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का दौरा भी प्रस्तावित है। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर राहुल गाँधी की बहन प्रियंका तक उनकी यात्रा में शामिल नहीं हुईं।

‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ ने अपनी खबर में बताया है कि राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ठंडी प्रतिक्रिया मिलने की वजह से वो विदेश जा रहे हैं। राहुल गाँधी की ये यात्रा शुरू होने के साथ ही विवादों में है। यात्रा शुरू होने ही वाली थी कि उधर मुंबई कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रहे मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) का दामन थाम लिया। अब पूर्व CM अशोक चव्हाण भी भाजपा में आ गए हैं। देवड़ा वाले झटके के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कॉन्ग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया।

इस तरह I.N.D.I. गठबंधन को भी झटका लगता रहा। TMC की सत्ता वाले पश्चिम बंगाल में राहुल गाँधी के पहुँचते ही गठबंधन टूट गया। बिहार में महागठबंधन की एक बड़ी रैली प्रस्तावित थी, लेकिन यहाँ राहुल गाँधी के पहुँचने से पहले ही नीतीश कुमार की जदयू ने पाला बदल लिया और भाजपा के साथ मिल कर सरकार बना ली। राजद विपक्ष में आ गई। गाँधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में ‘वापस जाओ’ नारे के साथ राहुल गाँधी का स्वागत हुआ, यूपी में उनकी यात्रा में भीड़ नहीं जुटी सो अलग।

ऊपर से राहुल गाँधी के एक के बाद एक विवादित बयानों के कारण कॉन्ग्रेस को लेकर नकारात्मक माहौल ही बना। उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। साथ ही काशी के युवकों को शराबी व नशेड़ी बता दिया। कॉन्ग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक रुकी रहेगी। उन्होंने बताया है कि इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण चुनावी बैठकें होनी हैं, जिनमें राहुल गाँधी की मौजूदगी ज़रूरी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या सरकार सच में CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ले सकती है? जानिए कानून क्या कहता...

कानून के शासन से चलने वाले एक कामकाज करने वाले लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि जो लोग कानून तोड़ते हैं, चाहे वे प्रदर्शनकारी हों या आम नागरिक, उन्हें अपने कामों का नतीजा भुगतना पड़े।

भारत का रुपया 6 साल में पहली बार हुआ ‘अंडरवैल्यूड’, इंटरनेशनल मार्केट में होगा फायदा: जानिए क्यों आती है ऐसी स्थिति, कैसे चीनी युआन...

भारतीय रुपए के मूल्य में गिरावट से निर्यात को फायदा होगा, व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। आरबीआई गर्वनर ने भी अवमूल्यन की बात मानी है।
- विज्ञापन -