Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस सांसदों ने BJP की संगीता सिंह की बाँह मरोड़ी, छाती पर कोहनी से...

कॉन्ग्रेस सांसदों ने BJP की संगीता सिंह की बाँह मरोड़ी, छाती पर कोहनी से किया वार: स्मृति ईरानी ने बचाया

सांसद राम्या ने भी आरोप लगाया था कि उनके साथ राजस्थान के दौसा की सांसद जसकौर मीणा ने मार-पीट की है। राम्या ने आरोप लगाया था कि वो एक दलित हैं और महिला हैं, इसीलिए उनके साथ हमेशा मारपीट की जाती है।

कॉन्ग्रेस पार्टी के सांसद अब संसद में भी मारपीट पर उतारू हो गए हैं। भाजपा सांसद संगीता सिंह ने आरोप लगाया है कि दो कॉन्ग्रेस सांसदों ने मिल कर उनकी पिटाई की। उन्होंने कॉन्ग्रेस सांसदों राम्या और ज्योति मणि पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। राम्या जहाँ केरल की अलाथुर से सांसद हैं वहीं ज्योति तमिलनडु के करूर से सांसद हैं।

दोनों सांसदों पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा की महिला सांसद संगीता सिंह के साथ मारपीट की। संगीता कुमारी सिंह देव ने दोनों पर मारपीट का आरोप लगाया। संगीता ओडिशा के बोलांगीर से सांसद हैं और वहाँ के महाराजा कनक वर्धन सिंह देव की पत्नी हैं। कनक सिंह ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और वो ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। नीचे संलग्न किए गए वीडियो में आप सांसद संगीता सिंह का बयान सुन सकते हैं:

संगीता सिंह ने बताया कि ज्योति और राम्या उनकी तरफ़ बढ़ीं और उन्होंने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों सांसदों ने संगीता सिंह का बाँह पकड़ कर मरोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने संगीता की छाती पर कोहनी से प्रहार किया। संगीता सिंह ने बताया कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। मारपीट के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी पार्टी की सांसद को किसी तरह से बचाया।

एक दिन पहले कॉन्ग्रेस सांसद राम्या ने भी आरोप लगाया था कि उनके साथ राजस्थान के दौसा की सांसद जसकौर मीणा ने मार-पीट की है। राम्या ने आरोप लगाया था कि वो एक दलित हैं और महिला हैं, इसीलिए उनके साथ हमेशा मारपीट की जाती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न सांसद हैं-न विधायक फिर भी लेटरहेड पर ‘अशोक स्तंभ’: TMC प्रवक्ता साकेत गोखले ने किया ‘राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अधिनियम’ का उल्लंघन, जानिए क्या...

टीएमसी के पूर्व सांसद साकेत गोखले के लेटरहेड में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होने से इनदिनों वे सुर्खियों में हैं। वे लेटर सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को लेकर लिखा था।

भारत के लिए सिर्फ सस्ता विदेशी सामान नहीं, इससे कहीं बड़ी जीत है UK के साथ FTA: समझिए- आम भारतीय का फायदा

भारत-UK व्यापार समझौता लागू होने के बाद स्कॉच पर शुल्क आधा हो गया। जानिए कौन-से ब्रिटिश उत्पाद सस्ते होंगे और भारत को क्या फायदा मिलेगा।
- विज्ञापन -