Homeराजनीति'अखिलेश यादव को कर देंगे बर्बाद' : सपा से टिकट कटने पर नाराज शारदा...

‘अखिलेश यादव को कर देंगे बर्बाद’ : सपा से टिकट कटने पर नाराज शारदा शुक्ला ने दी धमकी, भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

शारदा प्रताप शुक्ला को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। वह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से टिकट चाहिए थी। मगर, अखिलेश यादव की पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने नाराजगी में भाजपा  के कार्यालय पहुँच उनकी सदस्यता ले ली।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शारदा प्रताप शुक्ला (Sharda Pratap Shukla) ने यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सपा से टिकट न मिलने पर अखिलेश यादव को धमकी दी है कि वो उनको बर्बाद कर देंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारे गए राजेश्वर सिंह को अपना समर्थन दिया है। शुक्ला ने राजेश्वर को अपना दामाद बताते हुए कहा कि वे उन्हें जितवाकर विधानसभा पहुँचाएँगें।

बता दें सपा सरकार में मंत्री पद पर रह चुके शारदा प्रताप शुक्ला को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। वह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से टिकट चाहिए थी। हालाँकि, अखिलेश यादव की पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने नाराजगी में भाजपा  के कार्यालय पहुँच उनकी सदस्यता ले ली। 

शुक्ला के भाजपा से जुड़ते समय भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे जिसके बाद शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा, “राजेश्वर सिंह मेरे दामाद हैं। जिस तरह से स्वाती सिंह को जिताकर विधानसभा भेजा था, वैसे ही राजेश्वर सिंह को भी जिताऊँगा।”

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राजनीति हमें विरासत में नहीं मिली, बल्कि मेहनत से मिली है। अब सपा अध्यक्ष को बर्बाद कर देंगे।” आगे शुक्ला ने डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों की तुलना प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से की। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया से पीएम मोदी के विचार मिलते हैं, इसलिए भाजपा में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक शारदा प्रताप शुक्ला के भाजपा में आने के साथ ही प्रसपा के उन्नाव जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार और उनके तमाम समर्थक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -