Homeराजनीति'जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आपका कैसे हो सकता है': CM शिवराज...

‘जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आपका कैसे हो सकता है’: CM शिवराज ने कहा -अखिलेश यादव आज के ‘औरंगजेब’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "खुद मुलायम सिंह यादव ने एक बार कहा था कि जितना अखिलेश ने उनका अपमान किया है उतना किसी ने नहीं किया।"

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और चौथे चरण के लिए प्रचार जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (20 फरवरी 2022) को यूपी के देवरिया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्हें आधुनिक औरंगजेब बताया। शिवराज ने कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका कैसे हो सकता है। उनके अनुसार, खुद मुलायम सिंह ने एक बार कहा था कि जितना अखिलेश ने उनका अपमान किया है उतना किसी ने नहीं किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने ये बयान प्रदेश की रामपुर कारखाना विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आप का क्या होगा औऱ ये मैं नहीं कह रहा हूँ ये बात नेताजी ने कही थी। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका कैसे हो सकता है। औरंगजेब ने भी यही किया था। उसने बाप शाहजहाँ को जेल में डाल दिया था और अपने भाइयों की हत्या की थी। मुमदाबागलायम सिंह यादव कहते थे कि जितना अपमान मेरा अखिलेश ने किया है, उतना दुनिया में किसी ने नहीं किया।”

शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया ये अखिलेश बाबा ने जितने भी गठबंधन किए थे वो सभी फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने कहा कि चमत्कार की उम्मीद में अखिलेश यादव ने बुआ के साथ हाथ मिलाया था, लेकिन जब रिजल्ट आया तो मौसी को समझ आ गया कि फिल्म फ्लॉप हो गई है।

अहमदाबाद ब्लास्ट के आरोपियों से सपा के संबंध

भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र चौरसिया के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान शिवराज ने अहमदाबाद ब्लास्ट के आरोपितों के साथ संबंध को स्थापित करते हुए कहा कि ब्लास्ट के एक आरोपित मोहम्मद सैफ का अब्बू सपा का नेता है। आखिर आतंकियों से इतनी मोहब्बत क्यों? इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को वंशवाद आधारित पार्टी करार दिया। उन्होंने मुलायम परिवार के उन लोगों के नामों का भी जिक्र किया जो चुनाव लड़ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘श्मशान का भी व्यवसाय’… ईशा फाउंडेशन को पटना में एशिया के सबसे बड़े शवदाह गृह के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर हंगामा, जानें- ऑपइंडिया...

पटना के बांसघाट शवदाह गृह को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए सरकार ने ईशा फाउंडेशन को जिम्मेदारी क्यों दी और क्या हैं सुविधाएँ।

वेनेजुएला में तबाही के बाद भारत के ‘भूदेव’ की आई याद, हिमालयी क्षेत्रों में तैनात ये सिस्टम बचा सकता है लाखों की जान: समझें...

भूकंप की जानकारी देने के लिए आईआईटी रुड़की ने एक अत्याधुनिक भूकंप अर्ली वॉर्निंग मोबाइल ऐप और सिस्टम ‘भूदेव’ तैयार किया है।
- विज्ञापन -