Homeराजनीति'कपड़े धोता हूँ... झुग्गी में रहता हूँ': दिल्ली से BJP का टिकट मिलने पर...

‘कपड़े धोता हूँ… झुग्गी में रहता हूँ’: दिल्ली से BJP का टिकट मिलने पर सियाराम ने कहा – ‘अंतिम वर्ग के व्यक्ति की पार्टी’

“मैं धोबी समाज से हूँ बेटा। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो सारे समाज को सम्मान देती है। मैं 30 साल से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। मैं झुग्गी में रहता हूँ। कपड़ा धोने का काम करता हूँ।"

दिल्ली नगर निगम के 5 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कॉन्ग्रेस ने अपने कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में भाजपा की ओर से नामांकन के आखिरी दिन मैदान में एक ऐसे उम्मीदवार को उतारने का ऐलान हुआ, जिनका बैकग्राउंड सुन कर शायद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएँ। ये नाम है- कल्याणपुरी से सियाराम कनौजिया का। 

सियाराम के अनुसार वह झुग्गी में रहते हैं और कपड़े धोने का काम करते हैं। उनका मानना है कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी जो समाज के अंतिम वर्ग के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का काम करती है। कल नामांकन के आखिरी दिन आवेदन करने जा रहे सियाराम का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वह पूरी तरह से भगवा में रमे अपनी विक्की पर बैठ, नॉमिनेशन दाखिल करवाने गए।

अपने अलग अंदाज पर मीडिया से बात करते हुए कनौजिया ने कहा, “मैं धोबी समाज से हूँ बेटा। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो सारे समाज को सम्मान देती है। मैं 30 साल से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ। मैं झुग्गी में रहता हूँ। कपड़ा धोने का काम करता हूँ। धुलाई प्रेस का काम है। धोबी घाट पर हमारी झुग्गी है। कपड़ा धोने-सुखाने के बाद समाज की सेवा करता हूँ। हमें बीजेपी ने जो सम्मान दिया है, मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का बाराम्बार प्रणाम करता हूँ। उनका धन्यवाद करता हूँ कि जो पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच थी कि अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति को सम्मान मिलेगा। आज वो सम्मान मिला है हमें। इसलिए हम विक्की से आए हैं। ”

सियाराम कनौजिया अपनी विक्की को हवाई जहाज बताते हैं। साथ ही अपनी जीत के लिए आश्वस्त होकर कहते हैं कि जीत उन्हें सौ प्रतिशत जीत मिलेगी। केजरीवाल ने जो 13000 करोड़ रुपए सफाई कर्मचारियों के नहीं दिए, उस पर बात करते हुए सियाराम ने कहा कि यदि वह जीते तो उनकी (AAP) ईंट से ईंट बजा देंगे। वहीं कॉन्ग्रेस पर बात करते हुए कहते हैं, “कॉन्ग्रेस तो कुछ है ही नहीं। वह चद्दर तान कर सो गई है।”

गौरतलब है कि कल्याणपुरी वार्ड से भाजपा ने जहाँ सियाराम कनौजिया को अपना प्रत्याशी चुना है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम को उतारा है। वह कोंडली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता रह चुके हैं। कॉन्ग्रेस ने इस वार्ड से धर्मपाल मौर्या को उतारा है।

मालूम हो कि दिल्ली की जिन सीटों पर उप-चुनाव होना है, उनमें से 2 उत्तरी दिल्ली नगर निगम और 3 पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सीटें हैं। इन सीटों के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च वोटों की गिनती की जाएगी। नॉमिनेशन को फाइल करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी थी। वापस लेेने के लिए अंतिम तिथि 13 फरवरी तय की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -