Friday, September 22, 2023
Homeराजनीति'आप नंगे घूमें...' - सपा नेता अबू आजमी ने महिला एंकर को TV पर...

‘आप नंगे घूमें…’ – सपा नेता अबू आजमी ने महिला एंकर को TV पर कहा, कुरीतियों के लिए महिलाओं को बताया जिम्मेदार

“लिव-इन रिलेशनशिप कानून गलत है और यह बहुत घातक है। लड़कियाँ और महिलाएँ लिव-इन रिलेशन के नाम पर एक दो साल साथ रहती हैं और फिर पुरुषों पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाती हैं।”

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी ने एक बार फिर महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। आजमी ने कहा कि देश में सामाजिक बुराइयों के बढ़ने का कारण महिलाओं का पर्दा न करना और लिव-इन-रिलेशनशिप का बढ़ता चलन है। सपा नेता के इस बयान की अब काफी आलोचना हो रही है।

‘लिव-इन में रहने के बाद बलात्कार जैसे आरोप लगाती हैं महिलाएँ’ 

अबू आजमी ने कहा, “लिव-इन रिलेशनशिप कानून गलत है और यह बहुत घातक है। लड़कियाँ और महिलाएँ लिव-इन रिलेशन के नाम पर एक दो साल साथ रहती हैं और फिर पुरुषों पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाती हैं।”

अबू आजमी ने आगे कहा, “महिलाओं के इन झूठे आरोपों की वजह से एक व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद हो जाती है, इसलिए यह कानून ही गलत है।’’ उन्होंने कहा, “देश में पश्चिमी सभ्यता की हवा चल रही है, जिसमें सब बह रहे हैं। ऐसी चीजों पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है।’’

अबू आजमी के मुताबिक जब महिलाएँ घूँघट में होती थी और सिर पर गोबर ढ़ोती थी तब तक ठीक था। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया। एबीपी न्यूज पर बहस के दौरान उन्होंने एंकर को नंगे घूमने तक की बात कह दी। इसे आप वीडियो में 3:54 पर सुन सकते हैं। आजमी ने पुणे में आत्महत्या करने वाली पूजा चव्हाण और महाराष्ट्र के एक मंत्री के संबंधों के बारे में बात करते हुए ये सारी बातें कही। 

बता दें कि 22 साल की पूजा चव्हाण बीड जिले के परली की रहने वाली थी। वे हाल ही में पुणे इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने आईं थी। 7 फरवरी को पूजा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। कई लोगों का दावा है कि पूजा का विदर्भ से शिवसेना मंत्री संजय राठौड़ के साथ प्रेम संबंध था। इसी चक्कर में उन्होंने ये कदम उठाया। हालाँकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

यह पहली बार नहीं है, जब अबू आजमी अपने विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर भी ऐसा ही बयान दिया था। आजमी ने बोला था कि कंगना महिला हैं तो क्या वह कुछ भी कहेंगी। ऐक्‍शन का रिएक्‍शन तो होगा ही। कंगना ने महाराष्‍ट्र का अपमान किया वह बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

कंगना को अबू आजमी ने बेशर्म करार दिया था। अबू आजमी ने दावा किया कि कंगना रनौत ने कहा था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में इस्लामी वर्चस्व ख़त्म कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूछा, ‘ बेशर्म! इस्लाम के बारे में बात करती है तू?’

इसके अलावा सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की थी। बाद में उल्टा महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारी का ही ट्रांसफर कर दिया था। आजमी ने शर्मा के सस्पेंड करने की माँग करते हुए कहा था, “ये औरत कहती है कि आप पुलिस पे इल्जाम लगाते हो, मैं बात नहीं करूँगी। तेरे बाप के बाप के बाप को बात करनी पड़ेगी।” शर्मा के तबादले को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सौमैया ने उद्धव सरकार को घेरा था।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण विधेयक: 215 बनाम शून्य का रहा आँकड़ा, मोदी सरकार ने बताया क्या है जनगणना और परिसीमन...

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी पास हो गया है। लोकसभा से ये बिल पहले ही पास हो गया था। इस बिल के लिए सरकार को संविधान में संशोधन करना पड़ा।

कनाडा बन रहा है आतंकियों और चरमपंथियों की शरणस्थली: विदेश मंत्रालय बोला- ट्रूडो के आरोप राजनीति से प्रेरित

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा की छवि आतंकियों और चरमपंथियों को शरण देने वाले राष्ट्र के रूप में बन रही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
275,455FollowersFollow
419,000SubscribersSubscribe