Homeराजनीति'बापू-बापू' कहते हुए रो पड़े सपा नेता गालिब खान, समर्थक भी गमगीन: वीडियो देख...

‘बापू-बापू’ कहते हुए रो पड़े सपा नेता गालिब खान, समर्थक भी गमगीन: वीडियो देख लोगों ने कहा – ऑस्कर में भेजो

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाँ गालिब खान महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर सिर रख कर रो रहे हैं, वहीं उनके अन्य समर्थक भी काफी गमगीन दिख रहे हैं।

महात्मा गाँधी की जयंती पर एक बार फिर से सपा नेताओं का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सपा नेता गालिब खान ‘बापू-बापू’ कहते हुए फूट-फूट कर रोते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाँ गालिब खान महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर सिर रख कर रो रहे हैं, वहीं उनके अन्य समर्थक भी काफी गमगीन दिख रहे हैं। वो गालिब खान को ढाँढस बँधा रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

इससे पहले 2019 में भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था। तब उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कुछ नेता गाँधी जयंती के मौके पर इसी तरह फूट-फूट कर रोने लगे थे। वो मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक का था, जहाँ सपा जिलाअध्यक्ष फिरोज खान और अन्य पदाधिकारी पहुँचे जरूर, लेकिन थोड़ी देर में बापू की याद में विलाप करने लगे थे। कई लोग इस दौरान जिलाध्यक्ष का ढांढस भी बँधाते नजर आए थे और फिरोज खान लगातार कहते रहे थे, “बापू आप कहाँ चले गए… आपने इतने बड़े देश को आजाद कराया और हमें आनाथ बनाकर चले गए।”

वहीं ताज़ा वीडियो पर भी लोगों की एक से बढ़ कर एक प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। किसी ने याद दिलाया कि आज बापू की पुण्यतिथि नहीं बल्कि जयंती है, तो किसी ने ये ध्यान रखने को कहा कि कहीं ये लोग बापू का चश्मा चुरा कर न ले जाएँ। कई लोगों ने इस वीडियो को ऑस्कर में भेजे जाने की माँग की तो कइयों ने वीडियो के स्क्रीनशॉट लेकर पूछा कि पीछे खड़ा व्यक्ति हँस क्यों रहा है? लोगों ने इसे उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी आँसू भी करार दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ ऊर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -