Homeराजनीतिटीम मोदी बनाम 'महामिलावट': BJP ने जारी किए कुछ मजेदार एनिमेटेड वीडियो

टीम मोदी बनाम ‘महामिलावट’: BJP ने जारी किए कुछ मजेदार एनिमेटेड वीडियो

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर कटाक्ष करते हुए, भाजपा ने उनके अदूरदर्शी और दिशाहीन नेतृत्व को लेकर भी कुछ वीडियो जारी किए हैं।

सात चरणों के लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार लगभग थमने वाला है। भाजपा अभी तक अपनी बढ़त बनाए हुए है न सिर्फ राजनीतिक धरातल पर बल्कि प्रचार अभियान में भी। जबकि विपक्षी गठबंधन के भीतर नेतृत्व की कमी साफ दिखाई दे रही है। जिसे टारगेट करते हुए बीजेपी ने कुछ अनूठे एनिमेटेड वीडियो जारी किए हैं।

भाजपा के ट्विटर हैंडल ने अवसरवादी महागठबंधन के निहित विचारों को लक्षित करने के लिए एनिमेटेड वीडियो की एक श्रृंखला पोस्ट की है। भाजपा ने आईपीएल और विश्व कप के साथ क्रिकेट की थीम और फुटबॉल जैसे अन्य खेलों का उपयोग करते हुए अपने सन्देश को आसान कर मतदाताओं को यह बताने की कोशिश की है कि कैसे भाजपा के पास एक निश्चित नेतृत्व और महागठबंधन के भीतर नेतृत्व शून्यता है।

वीडियो की एक श्रृंखला में, भाजपा ने उन्हें मिलावटी गठबंधन बताते हुए महागठबंधन पर कटाक्ष किया है। एनिमेटेड वीडियो में दर्शाया गया है कि गठबंधन के नेता बनने के लिए अवसरवादी क्षेत्रीय नेता आपस में कैसे लड़ रहे हैं। वीडियो की टैगलाइन है – “ये महामिलावट की टीम जाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार।

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर कटाक्ष करते हुए, भाजपा ने उनके अदूरदर्शी और दिशाहीन नेतृत्व को लेकर भी कुछ वीडियो जारी किए हैं।

अपने वीडियो के माध्यम से, भाजपा ने लोगों को यह बताने का प्रयास किया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले करने के साथ आतंक पर कड़ी कार्रवाई की है। इसमें मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की भी आतंक और पाकिस्तान के प्रति नरमी बरतने के लिए आलोचना की गई है।

कल कॉन्ग्रेस ने ‘भक्त चरित्र’ जारी कर बीजेपी पर वॉर करना चाहा था लेकिन कॉन्ग्रेस का वह वीडियो बीजेपी कम हिंदुत्व पर प्रहार ज़्यादा था – और यही बैक फायर कर गया। आज बीजेपी ने खेल-खेल में विपक्ष पर करारा हमला भी किया और खेलों का प्रचार भी। जिसे सोशल मीडिया पर हाथों-हाथ लिया गया। अभी तो चुनाव प्रचार के चार महत्वपूर्ण चरण बाकी हैं। पता नहीं बीजेपी ने अभी कितने रहस्य बचाकर रखे हैं। लेकिन जो भी हो 2019 का लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे और दिलचस्प होता जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -