Homeदेश-समाज'द्रविड़ और इस्लाम है एक': DMK के उदयनिधि स्टालिन ने दोनों का 'सिद्धांत एक...

‘द्रविड़ और इस्लाम है एक’: DMK के उदयनिधि स्टालिन ने दोनों का ‘सिद्धांत एक ही’ बताकर किया लॉजिक का ‘खतना’

यह स्पष्ट होता है कि यह गठबंधन सिद्धांतों का नहीं, बल्कि 'सनातन' के खिलाफ एक 'ज्वाइंट वेंचर' मात्र है। स्टालिन के लिए अब एक ही बड़ा सवाल बचाता है कि यदि द्रविड और इस्लाम एक हैं, तो क्या वह इस्लाम की इस बुनियादी आयत से भी सहमत हैं कि 'अल्लाह के अलावा कोई दूसरा ईश्वर नहीं हैं'? क्या वह अपने सार्वजनिक जीवन में इस कट्टरता को स्वीकार करेंगे?

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान ने देश की सियासत और वैचारिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। स्टालिन का दावा है कि ‘द्रविड़ विचारधारा’ और ‘इस्लाम के सिद्धांत’ एक समान हैं। इस बयान के बाद अब दोनों विचारधाराओं की ‘कुंडली’ मिलाई जा रही है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह समानता वास्तव में सिद्धांतों पर आधारित है या फिर यह केवल ‘सनातन विरोध’ के नाम पर किया गया एक समझौता है। आलोचकों का मानना है कि यह ‘मैच मेड इन फिरदौस’ (स्वर्ग में बनी जोड़ी) असल में हिंदू धर्म के खिलाफ एक सुनियोजित मोर्चाबंदी है।

बुतपरस्ती से नफरत और मूर्तियों का विरोधाभास

द्रविड आंदोलन और इस्लाम के बीच सबसे बड़ा साझा बिंदु ‘मूर्तियों से नफरत’ को बताया जाता है। जहाँ पेरियार ने गणेश जी की मूर्तियाँ तोड़कर इसे ‘अंधविश्वास’ करार दिया, वहीं इस्लाम का आधार ही ‘बुतशिकन’ (मूर्ति तोड़ने वाला) होने पर टिका है।

लेकिन यहाँ एक बड़ा विरोधाभास भी है। पेरियार मूर्ति पूजा के खिलाफ थे, फिर भी आज तमिलनाडु के हर चौराहे पर उनकी अपनी मूर्तियाँ लगी हैं। सवाल यह उठता है कि अगर हिंदू देवी-देवता अंधविश्वास हैं, तो पेरियार की मूर्तियाँ क्या ‘क्रांति’ का प्रतीक हैं? क्या यह केवल अपनी सुविधा के अनुसार गढ़ा गया तर्क नहीं है?

बिचौलिया हटाओ, नया ठेकेदार लाओ

दोनों विचारधाराएँ दावा करती हैं कि उन्हें भगवान और इंसान के बीच कोई बिचौलिया नहीं चाहिए। द्रविड राजनीति ‘ब्राह्मणवाद’ को कोसती है क्योंकि वह पुरोहित लाता है, वहीं इस्लाम में ‘नौ प्रीस्टहुड’ (कोई पुरोहित वर्ग नहीं) का दावा किया जाता है।

मगर हकीकत इसके उलट है। एक तरफ उलेमा और मौलानाओं के बिना समुदाय का पत्ता नहीं हिलता, तो दूसरी तरफ द्रविड ‘आइडियोलॉग्स’ के बिना राजनीति अधूरी है। ऐसा लगता है कि पुराने बिचौलियों को हटाकर केवल नए ‘ठेकेदार’ बैठा दिए गए हैं।

बराबरी का ‘चाइनीज वर्जन’ और चयनात्मक न्याय

बराबरी और भाईचारे की बातें दोनों तरफ जोर-शोर से की जाती हैं। इस्लाम में ‘उम्माह’ के भीतर सब बराबर हैं और द्रविड़ विचारधारा में ‘गैर-ब्राह्मण’ सब बराबर हैं। लेकिन इस घेरे के बाहर जो है, उसके लिए कोई जगह नहीं है।

बाहर वालों के लिए ‘काफिर’ या ‘आर्य’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) को साजिश बताने वाले लोग अपनी इस ‘एक्सक्यूसिव मेंबरशिप’ को सामाजिक न्याय कहते हैं, जो केवल उनके लिए समूह तक सीमित है।

अभिव्यक्ति की आजादी का ‘मर्डर’ और भाषा फोबिया

इन दोनों ही विचारधाराओं में ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ यानि सवाल उठाने की गुंजाइश खत्म होती दिखती है। इस्लाम में किताब अंतिम सत्य है और द्रविड़ आंदोलन में पेरियार की बातें पत्थर की लकीर। सवाल उठाने पर एक तरफ व्यक्ति ‘संघी’ करार दिया जाता है, तो दूसरी तरफ ‘गुस्ताख’।

साथ ही, दोनों को संस्कृत भाषा से गहरी एलर्जी है। उनके लिए संस्कृत बोलना गुलामी है, लेकिन अरबी या अंग्रेजी को अपना लेना प्रगतिशीलता है। यह मानसिक विरोधाभास उनकी वैचारिक गहराई पर सवाल खड़े करता है।

विक्टिम कार्ड और फेमिनिज्म का दोहरा चेहरा

इन दोनों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा गोंद ‘विक्टिम कार्ड’ है। द्रविड़ राजनीति कहती है कि उत्तर भारत ने उन पर जुल्म किया और इस्लाम कहता है कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ साजिश कर रही है। सत्ता और संसाधन पास होने के बावजूद खुद को पीड़ित दिखाना इनकी रणनीति का हिस्सा है।

रही बात महिला सशक्तिकरण की, तो द्रविड़ नेता पेरियार के नाम पर मंगलसूत्र तोड़ने की बात तो करते हैं, लेकिन क्या उनमें 7वीं सदी के शरिया कानूनों को चुनौती देने का साहस है? यहाँ आकर इनका ‘फेमिनिज्म’ खामोश हो जाता है।

अंतत: यह स्पष्ट होता है कि यह गठबंधन सिद्धांतों का नहीं, बल्कि ‘सनातन’ के खिलाफ एक ‘ज्वाइंट वेंचर’ मात्र है। स्टालिन के लिए अब एक ही बड़ा सवाल बचाता है कि यदि द्रविड और इस्लाम एक हैं, तो क्या वह इस्लाम की इस बुनियादी आयत से भी सहमत हैं कि ‘अल्लाह के अलावा कोई दूसरा ईश्वर नहीं हैं’? क्या वह अपने सार्वजनिक जीवन में इस कट्टरता को स्वीकार करेंगे?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

आशीष नौटियाल
आशीष नौटियाल
पहाड़ी By Birth, PUN-डित By choice

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -