Tuesday, June 6, 2023
HomeराजनीतिUP में पहले चरण के मतदान से पहले आ गया रूझान: सर्वे में BJP...

UP में पहले चरण के मतदान से पहले आ गया रूझान: सर्वे में BJP की वापसी के आसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आगे

सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी करीब 50-51 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। अवध क्षेत्र में बीजेपी के 61-64 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। 10 फरवरी 2022 को 58 सीटों पर वोट पड़ेंगे। उससे पहले टाइम्स नाऊ-वीटो (Times Now-Veto Survey) का ताजा सर्वे सामने आया है। इसने एक बार फिर से प्रदेश में बीजेपी की वापसी के आसार जताए हैं। राज्य (Uttar Pradesh Assembly Election-2022) में सात चरणों में चुनाव होना है। नतीजे 10 मार्च को आएँगे।

सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि प्रदेश में बीजेपी को कुल 222-234 सीटें, समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों को 138-160 सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 11-16, कॉन्ग्रेस को 8-9 व अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं। प्रथम चरण का मतदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में होगा। इसी तरह एबीपी सी वोटर के सर्वे में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 225 से 237 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

साभार: एबीपी

टाइम्स नाऊ के सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी करीब 50-51 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। सपा गठबंधन 40-42 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। जाटलैंड कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा को 2-3, कॉन्ग्रेस को 3 और अन्य को 1-2 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

सेंट्रल उत्तर प्रदेश की बात करें तो सर्वे के अनुसार यहाँ पर सत्तारूढ़ भाजपा 20-21 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि सपा 11-15, बसपा 0-1 और कॉन्ग्रेस 1-2 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। अवध क्षेत्र में बीजेपी के 61-64 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। सपा के खाते में 29-34 सीटें जा सकती हैं। वहीं बसपा 2-3 औऱ कॉन्ग्रेस 1 सीटों पर सिमट सकती है। इसके अलावा रूहेलखंड क्षेत्र में बीजेपी को कुल 42 फीसदी, सपा गठबंधन को 34 फीसदी, बसपा को 12 फीसदी कॉन्ग्रेस को 8 और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले टाइम्स नाऊ-वीटो ने पिछले महीने 29 जनवरी को चुनावी सर्वे किया था, जिसके मुताबिक, 52.3 % लोगों ने प्रदेश में भाजपा सरकार के वापसी की उम्मीद व्यक्त की थी। सर्वे में प्रदेश में बीजेपी को 212-231 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इलाज से लेकर व्हीलचेयर और कृत्रिम अंग तक… पूरे 10 तरीकों से ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करेगा ‘रिलायंस फाउंडेशन’; राशन, रोजगार और...

रिलायंस स्टोर्स के माध्यम से प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीनों के लिए आटा, चीनी, दाल, चावल, नमक और खाना पकाने के तेल सहित मुफ्त राशन देने का भी ऐलान किया गया है। अडानी समूह उठा चुका है अनाथों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी।

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा, घुटने के बल बिठा कर मँगवाई माफ़ी: वायरल हो रहा है वीडियो, CM सिद्धारमैया को कहा था ‘सिद्धरामुल्ला...

कर्नाटक में कॉन्ग्रेसियों की गुंडागर्दी सामने आई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 'सिद्धरमुल्ला' कहने वाले को पीटा, घुटने के बल बिठा कर मँगवाई माफ़ी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
260,011FollowersFollow
415,000SubscribersSubscribe