HomeराजनीतिAI तस्वीरों के जरिए सपा-कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम ने फैलाई अफवाह, ग्रामीण पेट्रोल पंपों पर दिखने...

AI तस्वीरों के जरिए सपा-कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम ने फैलाई अफवाह, ग्रामीण पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा असर: समझें आम लोगों को डरा क्या पाना चाहते हैं अखिलेश यादव

यूपी के गाँवों में एआई इमेज से फैलाई गई पेट्रोल गैस की अफवाहें कॉन्ग्रेसी-वामपंथी और समाजवादी इकोसिस्टम का खेल... अखिलेश यादव जनता को भड़काकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग घंटों खड़े होकर तेल भरवा रहे हैं। रसोई गैस के सिलेंडर के लिए भी एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। लेकिन क्या ये असली किल्लत है? या फिर एक सोची-समझी साजिश?

तथ्य बता रहे हैं कि ये पैनिक समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने फैलाया है। नेहा सिंह राठौर और सूर्य समाजवादी जैसे चेले AI जनरेटेड फोटो और वीडियो शेयर कर अफवाहें उड़ाईं। इसके बाद अखिलेश यादव ने इसे राजनीतिक हथियार बना लिया। कॉन्ग्रेस और वामपंथी इकोसिस्टम ने भी इसे बढ़ावा दिया। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार और तेल कंपनियाँ साफ कह रही हैं न पेट्रोल की कमी है, न डीजल की, न गैस की। पर्याप्त स्टॉक है, पैनिक मत फैलाओ, फिर भी ये आम लोगों को भड़काने से बाज नहीं आ रहे।

कैसे फैलाया गया पैनिक, समझें इकोसिस्टम का पूरा खेल

इस खेल के मोहरों में से एक है नेहा सिंह राठौर। खुद को लोकगायिका बताने वाली इस इकोसिस्टम की प्यादी ने बुधवार (25 मार्च 2026) को एक फोटो पोस्ट की। फोटो में पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन दिख रही थी। इसका कैप्शन था, “सिलेंडर मिल गया तो पेट्रोल पंप की लाइन में लग जाओ लेकिन एपिस्टीन फाइल्स का नाम मत लो। असली मुद्दा एपिस्टीन फ़ाइल्स है बाक़ी सब उसे दबाने की साज़िश है।”

ध्यान से देखने पर ये फोटो AI जनरेटेड पाई गई। उसी के ट्वीट के जवाब में Gemini का वॉटरमार्क दिखाने लिखे। इसके बावजूद वो सुधरी नहीं।

नेहा सिंह राठौर ने अगले ही दिन यानी गुरुवार (26 मार्च 2026) को फिर से दूसरी AI फोटो पोस्ट की। उसने लिखा, “गैस और तेल के चक्कर में एपिस्टीन फाइल्स भूल गए न! यही तो है उनका मास्टरस्ट्रोक!” असल में ये Epstein files वाली साजिश वाली थ्योरी से जोड़कर पैनिक फैलाने की कोशिश थी।

इससे पहले 15 मार्च को भी नेहा ने एक वीडियो शेयर किया था। गैस एजेंसी पर लाइन दिखाते हुए लिखा, “ये रही ज़मीनी सच्चाई… रसोई गैस की क़िल्लत से लोग परेशान हैं।” लेकिन वीडियो में खुद महिला कह रही थी कि कुछ लोग ज्यादा सिलेंडर जमा कर रहे हैं, किल्लत नहीं है। नेहा ने आधा सच दिखाकर पूरा झूठ फैलाया।

सूर्या समाजवादी नाम के एक्स हैंडल से भी ऐसी ही अफवाहें लगातार फैलाई गई। उसने बुधवार (25 मार्च 2026) को अयोध्या का वीडियो होने का दावा करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। उसने कैप्शन में लिखा, “बीजेपी ने पूरे देश को लाइन में लगा दिया।”

सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के ट्रेंड चलाने की कोशिश की गई। जल्दी ही यूपी के गाँव-गाँव में अफवाह फैल गई। सिद्धार्थनगर में पेट्रोल पंप पर लाइन लगी, वहाँ मारपीट भी हुई। ये वीडियो सपा के पीडीए पर आधारित एक्स हैंडल के माध्यम से फैलाया जा रहा है।

ऐसे ही वीडियो लखनऊ व अन्य जगहों के नाम पर भी वायरल किए जा रहे हैं। फोटो और वीडियो में बताया जा रहा है कि लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा है और लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े हैं।

अखिलेश यादव भी पैनिक फैलाने में शामिल, साफ दिख रही राजनीतिक अकांक्षा

एलपीजी के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कमी के नाम पर अफवाह फैलाने वालों में खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हो चुके हैं। अखिलेश यादव ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “भाजपा राज में लाइन के सिवा जनता को मिला क्या?”

हालाँकि कुछ लोग ऐसे भी दिखे, तो इस पूरी साजिश की पोल खोलते नजर आए। मुजी सिंह राँगी नाम के एक्स हैंडल ने दावा किया कि एआई जेनरेटेड फोटो और वीडियो से ग्रामीण इलाकों में पैनिक फैलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने एक सैंपल भी पोस्ट किया।

सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सख्त और साफ-साफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आमजन को सतर्क रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही पेट्रोल-डीजल खरीदना चाहिए। अनावश्यक खरीदारी से बचें। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि अगर ईरान-इजराइल युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। ऐसे में हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और अफवाहों से पूरी तरह दूर रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने रसोई गैस को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि पहले एक सिलेंडर पूरे महीने चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलिंडर लेने पहुँच रहे हैं, जो बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने घर-घर गैस की होम डिलीवरी की सुविधा अपनाने की सलाह दी ताकि लोगों को लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत न पड़े। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के हित में सरकार ने जो भी कदम उठाया है, उसके लिए हमें खुद को तैयार करना चाहिए।

बता दें कि सरकार और तेल कंपनियाँ लगातार पर्याप्त स्टॉक की बात कर रही हैं, फिर भी समाजवादी पार्टी, कॉन्ग्रेस और वामपंथी इकोसिस्टम की साजिश जारी है। AI इमेज, पुरानी वीडियो और Epstein files वाली बेतुकी थ्योरी से पैनिक फैलाकर योगी सरकार को बदनाम करने का खेल चल रहा है। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। अफवाहों पर भरोसा नहीं कर रही।

गौरतलब है कि एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैले पैनिक के बीच यूपी सरकार ने सख्त कदम उठाए थे। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले कई लोगों में कार्रवाई हुई थी, जिसमें हापुड़ से लेकर लखनऊ तक समाजवादी पार्टी के नेता शामिल पाए गए। यूपी सरकार ने उन्हें जेल भी भेजा। सबकुछ जनता के सामने होते हुए भी समाजवादी पार्टी और उसके आईटी से जुड़े लोग अब भी जनता को भ्रमित कर रहे हैं, ताकि राज्य में अव्यवस्था फैले और लोग पैनिक के चक्कर में बवाल करने सड़कों पर उतर आए। फिलहाल तो सपा मुखिया के भी ट्वीट्स से यही सामने आ रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

श्रवण शुक्ल
श्रवण शुक्ल
I am Shravan Kumar Shukla, known as ePatrakaar, a multimedia journalist deeply passionate about digital media. I’ve been actively engaged in journalism, working across diverse platforms including agencies, news channels, and print publications. My understanding of social media strengthens my ability to thrive in the digital space. Above all, ground reporting is closest to my heart and remains my preferred way of working. explore ground reporting digital journalism trends more personal tone.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -