Homeराजनीतिबागपत में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री का उनके घर में मिला शव, गले...

बागपत में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री का उनके घर में मिला शव, गले में तौलिया लपेटे होने से हत्या की आशंका: यूपी पुलिस ने शुरू की जाँच

इस मामले में बागपत के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तोमर के घरवालों ने उनकी छोटी बहू के सगे चाचा पर इसका आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की है। प्रथम दृष्टया शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व मंत्री आत्माराम तोमर गुरुवार (9 सितंबर 2021) की देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में बागपत स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। कथित तौर पर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, आत्माराम तोमर का ड्राइवर विजय सुबह जब बागपत के बिजरौल रोड स्थित उनके घर पर पहुँचा तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। खास बात यह है कि भाजपा नेता आत्माराम तोमर अपने बागपत वाले आवास पर अकेले ही रहते थे। दरवाजा बार-बार खटखटाने के बाद भी जब उसे दूसरी ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो ड्राइवर ने दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही उसने देखा कि पूर्व मंत्री के गले में तौलिया लपेटा हुआ था और वो मृत पड़े हुए हैं।

इसके तुरंत बाद ड्राइवर विजय ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। उस दौरान घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य भी नहीं था। ड्राइवर ने पुलिस को यह भी बताया कि भाजपा नेता की कार एक स्कॉर्पियो भी उनके आवास से गायब हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, पूर्व मंत्री के आवास में लगे सीसीटीवी में दो लोग घर में घुसे और तोमर की कार को लेकर भागते हुए देखे गए हैं। पुलिस अधिकारी फिलहाल इन दोनों व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिशें कर रहे हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

भाजपा नेता के परिवार को सूचित कर दिया गया है और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्माराम तोमर ने 1993 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जब 1997 में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो राम को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया।

इस मामले में बागपत के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तोमर के घरवालों ने उनकी छोटी बहू के सगे चाचा पर इसका आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की है। प्रथम दृष्टया शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल घटना को लेकर अधिक जानकारी का इतंजार किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -