Homeदेश-समाजबिहार: अब गया में पसरा चमकी बुखार का खौफ, 6 बच्चों की मौत

बिहार: अब गया में पसरा चमकी बुखार का खौफ, 6 बच्चों की मौत

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में 2 जुलाई के बाद से 22 बच्चे भर्ती किए गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 14 बच्चों में एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम के लक्षण पाए गए हैं

बिहार के मुजफ्फरपुर में 145 से अधिक मासूमों की मौत के बाद अब गया में ‘चमकी बुखार’ से 6 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। सभी मौतें जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई हैं।
अस्पताल अधीक्षक वीके प्रसाद ने बताया कि 2 जुलाई के बाद से ये मामले सामने आए हैं। 6 बच्चों की मौत की उन्होंने पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दो जुलाई के बाद से अस्पताल में 22 बच्चे भर्ती किए गए हैं। इनमे से 14 में एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम यानी AES के लक्षण पाए गए हैं।

प्रसाद ने बताया, ” 2 जुलाई से अब तक अस्पताल में 22 मरीज भर्ती किए गए हैं। शुरुआती लक्षण AES के लग रहे हैं। लेकिन जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती मुकम्मल तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।”

बता दें मौसम में बदलाव के कारण मुजफ्फरपुर में AES के मामलों में कमी देखी गई है। लेकिन, गया में नए मामले सामने आने से प्रशासन सकते में है। बिहार में अब तक 180 से अधिक बच्चे चमकी बुखार के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -