Homeदेश-समाजघर के बाहर खेल रही थी 4 साल की मासूम, 35 साल के सलमान...

घर के बाहर खेल रही थी 4 साल की मासूम, 35 साल के सलमान ने कमरे में बुलाकर रेप किया: UP पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार, पैर में गोली मारी

सलमान घटना अंजाम देने के बाद फरार हो गया था बाद में पुलिस मुठभेड़ में उसे पकड़ा गया। बच्ची अस्पताल में एडमिट है। उसका इलाज कराया जा रहा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने सलमान को ढूँढने के लिए कई टीमों को लगाया।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के थाना महाराजगंज के कुम्भीया गाँव में 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 35 साल के सलमान के तौर पर हुई है। सलमान घटना अंजाम देने के बाद फरार हो गया था बाद में पुलिस मुठभेड़ में उसे पकड़ा गया। बच्ची अस्पताल में एडमिट है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान बीकापुर क्षेत्र का रहने वाला है। 4 साल पहले उसका निकाह महाराजगंज की रुबीना से हुआ था। अपने गंदे व्यवहार के कारण उसकी अपने घरवालों से नहीं बन पाई, जिसके बाद वो अपनी बीवी के साथ ससुराल ही रहने लगा।

दोनों की एक साल की बेटी भी है। पीड़िता उसी बच्ची को खिलाने सलमान के घर जाती थी। हालाँकि घटना वाले दिन जब रुबीना अपने एक रिश्तेदार को देखने अस्पताल गई हुई थी और उस समय पीड़िता उनके घर के बाहर खेल रही थी।

जान-पहचान का फायदा उठाकर सलमान ने पहले बच्ची को घर बुलाया, फिर उसे कमरे में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब 4-5 घंटे घर नहीं लौटी तो परिवार ने खोजबीन की। ढूँढते-ढूँढते जब घरवाले सलमान के दरवाजे पहुँचे तो वहाँ बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में मिली।

बच्ची को देखने के बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचे उसे अस्पताल में एडमिट कराया और गाँव में तनाव बढ़ने से पहले ही वहाँ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

सीओ सदर संदीप सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने सलमान को ढूँढने के लिए कई टीमों को लगाया। पड़ताल के दौरान पता चला सलमान तारापुर गाँव में छिपा है। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो सलमान ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में तारापुर गाँव के पुलिस ने भी गोली चलाई जो सलमान के पाँव में लगी। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार करके अस्पताल ले जाया गया

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -