Homeराजनीतिजेल से छूटे अब्दुल्ला आजम खान को सताया UP पुलिस का डर, बोले- 'मेरे...

जेल से छूटे अब्दुल्ला आजम खान को सताया UP पुलिस का डर, बोले- ‘मेरे सुरक्षाकर्मी ही मुझे गोली मार सकते हैं’

आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को समाजवादी पार्टी ने स्वार टांडा से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस घोषणा के बाद ही अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में शक जाहिर किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी ही उनको गोली मार सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व बकरी चोरी जैसे केसों में आरोपित आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को डर सता रहा है कि कहीं यूपी पुलिस के अधिकारी उन्हें गोली न मार दें। अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में शक जाहिर किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी ही उनको गोली मार सकते हैं।

अब्दुल्ला ने एएनआई से बातचीत में बताया, “आपके (बीजेपी नेताओं) पास आपके साथ अधिकारी हैं, आपके साथ पुलिस है, आपके साथ दो सरकारें हैं। मैं अकेला हूँ, मेरे साथ कोई नहीं है। मुझे उन पुलिसकर्मियों पर भी भरोसा नहीं है जो मेरे साथ हैं, वे मुझे गोली मार सकते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,  “मेरी सुरक्षा मेरा मालिक करता है या मेरे साथ जो लोग रहते हैं वह करते हैं। मेरे साथ जो सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं वो मेरी रेकी के लिए लगाए गए हैं कि मैं कहा हूँ और किससे मिल रहा हूँ… इन सुरक्षाकर्मियों पर मैं बिल्कुल भरोसा नहीं कर पा रहा हूँ, मुझे नहीं पता कि ये कब मुझे गोली मार दें। मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर स्वार टांडा विधानसभा सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को मैदान में उतारा है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उसे पेश करने के आरोप में अब्दुल्ला आजम खान लगभग 23 महीने की कैद की सजा काटने के बाद 15 जनवरी को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए। उनके ऊपर 43 मामले दर्ज हैं।

वह साल 2017 में भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लड़े थे और जीत हासिल की थी। हालाँकि, दिसंबर 2019 में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी जीत को यह कहते हुए पलट दिया कि उनकी उम्र 25 वर्ष से कम थी। उन्होंने जाली दस्तावेजों के साथ अपनी उम्मीदवारी हासिल की थी।

बता दें कि एक ओर जहाँ 43 केसों में आरोपित बनाए गए अब्दुल्ला आजम खान को यूपी पुलिस से डर सता रहा है। वहीं उनके अब्बा आजम खान जेल से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने उनको रामपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। आजम खान रामपुर से वर्तमान लोकसभा सांसद हैं। वह फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद है। उनके ऊपर 87 आपराधिक शिकायतें दर्ज हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘सतलुज’ में जसवंत सिंह खालड़ा हैं लेकिन पंजाब में बस से उतारकर मार डाले गए हिंदू यात्री कहाँ हैं? खालिस्तानी आतंकवाद के नैरेटिव से...

पंजाब में आतंकवाद के दौर पर फिर बहस छिड़ी है। एक पक्ष सभी पीड़ितों के दर्द की बात करता है, जबकि दूसरा इसे खालिस्तान समर्थक नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता है।

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
- विज्ञापन -