Homeराजनीतिचुनाव लड़ने से पहले आजम खान की बीवी ने भरा हर्जाना, बिजली चोरी के...

चुनाव लड़ने से पहले आजम खान की बीवी ने भरा हर्जाना, बिजली चोरी के दिए ₹29.77 लाख

आजम खान परिवार के रिसॉर्ट में 33, 870 वाट बिजली की चोरी पकड़ी गई थी। यह कनेक्शन तंजीन फातिमा के ही नाम पर है। उन्हें रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने बिजली विभाग का जुर्माना भर दिया है।

जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में तंजीन फातिमा ₹29.77 लाख जुर्माना लगाया था। जुर्माने में समन शुक्ल ₹3,40,000 और राजस्व निर्धारण ₹26,37,269 था। ये चोरी हमसफर रिजॉर्ट में पकड़ी गई थी, जिसे आजम खान का परिवार संचालित करता है।

बिजली विभाग के अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद हमसफर रिजॉर्ट में लगभग 34 किलो वाट बिजली चोरी के लिए समन भेजा गया था, जिसकी मूल्यांकन राशि 29.77 लाख रुपए थी। इसका भुगतान कर दिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक हमसफर रिजॉर्ट में बिजली कनेक्शन समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के नाम पर है।

यहाँ बता दें कि हमसफर रिजॉर्ट में 5 किलोवाट के कनेक्शन के अतिरिक्त 33, 870 वाट बिजली का उपयोग मिला था। यहाँ 5 विंडो एसी, 10 पंखे, 9 स्प्लिट एसी सहित कनेक्शन से ज्यादा लोड की चोरी पाई गई थी। प्रशासन की छापेमारी के बाद पूरा मामला प्रकाश में आया था और विद्युत अधिनियम (2003) की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि रविवार (सितंबर 29, 2019) को सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए तंजीन फातिमा को उम्मीदवार घोषित किया था। आजम खान के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण यहॉं उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।
- विज्ञापन -