Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयPAK सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म और निर्दोषों की हत्या के लिए कुख्यात: बलूच नेता

PAK सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म और निर्दोषों की हत्या के लिए कुख्यात: बलूच नेता

'चाहे पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा हों, परवेज़ मुशर्रफ हों अथवा पाकिस्तानी सेना का कोई दूसरा अधिकारी हो, सभी ने इंसानियत के खिलाफ अपराध किया है। इन सबके नेतृत्‍व में बेगुनाहों की जानें गई हैं।'

वैश्विक पटल पर मानवाधिकारों का हनन करने की घटनाओं के लिए पाकिस्तान लगातार घेरा जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले धार्मिक स्वतंत्रता भंग करने के इल्जाम में UNPO के महासचिव ने उसके ख़िलाफ़ यूरोपीय संघ में आवाज उठाई थी और अब बलूच नेता ने पाकिस्तानी फौज द्वारा बलूचिस्तान में किए जा रहे बर्बर अत्याचारों की पोल खोली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार (सितंबर 17, 2019) को बलूच नेता मेहरान मारी ने लंदन में पाकिस्तान के खिलाफ़ बयान देते हुए पाकिस्तानी फौजियों पर आरोप लगाया कि वो बलूचिस्तान में महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हैं और सरेआम बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी कर देते हैं।

उनकी मानें तो पाकिस्तान फौज बलूचिस्तान में उसी नीति पर अमल कर रही है जैसे कि उसने बांग्लादेश में अपने ऑपरेशन के दौरान किया था।

अपने बयान में बलूच नेता ने बताया कि पाकिस्तानी फौज के सिपाहियों ने एक महीने के अंतराल में मरदान की एक महिला और ग्वादर की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। और इसके लिए सिर्फ़ पाक सेना को दोषी ठहराया जाना चाहिए। चाहे पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा हों, परवेज़ मुशर्रफ हों अथवा पाकिस्तानी सेना का कोई दूसरा अधिकारी हो, सभी ने इंसानियत के खिलाफ अपराध किया है। इन सबके नेतृत्‍व में बेगुनाहों की जानें गई हैं।

उल्लेखनीय है कि ये पहला मौक़ा नहीं है जब मेहरान मारी ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बयानबाजी की हो, या फिर पाकिस्तान फौज के अत्याचार इस तरह उजागर किए गए हों। इससे पहले बलूच नेता कह चुके हैं कि पाकिस्तान, बलूचिस्तान में लगातार नरसंहार कर रहा है और मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -