Homeराजनीतिथावे माता मंदिर में चप्पल पहनकर घुसे बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, BJP ने...

थावे माता मंदिर में चप्पल पहनकर घुसे बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, BJP ने बोला हमला, कहा- ऐसे बनेंगे धर्मनिरपेक्ष

उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 24 सितंबर 2022 को गोपालगंज में थावे माता मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया था। उसके बाद वे मीरगंज के लिए रवाना हो गए थे, जहाँ उन्होंने अपनी दादी मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।

बिहार के उप-मुख्यमंत्री (Bihar Deputy CM) और राजद के नेता (RJD Leader) तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के एक मंदिर में चप्पल पहनकर घुसने पर बवाल हो गया है। राज्य में विपक्षी दल भाजपा (BJP) ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।

दरअसल, गोपालगंज जिले के थावे में स्थित प्रसिद्ध देवी माता मंदिर में तेजस्वी यादव चप्पल पहनकर घुस गए थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव की खूब आलोचना हो रही है। वहीं, बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है, “बिहार सरकार की किताब में उपमुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल या प्रिविलेज होता है न! इसमें थावे मंदिर परिसर में चप्पल पहनकर घूमने का भी लिखा है क्या?”

सामने आए वीडियो में तेजस्वी चप्पल पहनकर मंदिर परिसर में जाते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी और अधिकारी नंगे पाँव हैं। निखिल आनंद ने अपने ट्वीट में आगे कहा, “जब सुरक्षाकर्मी व अन्य सहयोगी खाली पैर मंदिर परिसर में थे तो चप्पल पहनने की विशेष सुविधा आपने क्यों लिया भाई! ऐसे धर्मनिरपेक्ष बनिएगा!!”

बता दें कि उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार (24 सितंबर 2022) को गोपालगंज में थावे माता मंदिर में गए थे और उन्होंने वहाँ दर्शन एवं पूजन किया था। उसी दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहाँ से वे मीरगंज के लिए रवाना हो गए थे, जहाँ उन्होंने अपनी दादी मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -