Homeदेश-समाज'दैवीय शक्ति' से दूसरों की बीमारियाँ ठीक करने वाले पादरी को बुखार, अस्पताल में...

‘दैवीय शक्ति’ से दूसरों की बीमारियाँ ठीक करने वाले पादरी को बुखार, अस्पताल में भर्ती

फादर वीपी जोसफ एक विवादित 'फेथ हीलिंग सेंटर' चलाता है, जहाँ वह दूर-दूर से आए लोगों की बीमारियाँ ठीक करने का दावा करता है। फ़िलहाल उसे खुद एंटीबायोटिक दवाएँ लेने की सलाह दी गई है।

अजीबोगरीब तरीके अपनाकर दूसरों की बीमारी ठीक करने का दावा करने वाले पादरी को वायरल फीवर क्या हुआ, वह ख़ुद भागा-भागा अस्पताल पहुँच गया। फादर वीपी जोसफ अभी केरल के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। वह एक ‘फेथ हीलिंग सेंटर’ चलाता है, जहाँ वह दूर-दूर से आए लोगों की बीमारियाँ ठीक करने का दावा करता है।

जिस संस्थान के अंतर्गत वह अपना क्लीनिक चलाता है, वहाँ के निदेशक ने बताया कि पादरी जोसफ के पास कुछ दैवीय चमत्कारिक शक्तियाँ हैं, जिनके कारण वह बिना थके और बिना रुके लोगों का इलाज करता है। उसने बताया कि जोसफ के बीमार होने का कारण यही है।

अस्पताल में पादरी को एंटीबायोटिक दवाएँ लेने की सलाह दी गई है। सेंटर के निदेशक ने बताया कि पादरी लोगों की बीमारियाँ ठीक करने के लिए काफ़ी मेहनत करता था और बार-बार कहने के बावजूद आराम नहीं करता था। उक्त फेथ हीलिंग सेंटर इससे पहले भी विवादों में आ चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -