Homeबड़ी ख़बरयाचना नहीं अब... थर्राए Pak ने बुलाई आपात बैठक, हाई अलर्ट मोड में IAF

याचना नहीं अब… थर्राए Pak ने बुलाई आपात बैठक, हाई अलर्ट मोड में IAF

भारतीय वायुसेना ने सभी एयर डिफेंस सिस्टम को अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से निपटने के लिए ऐसा किया गया है।

भारतीय वायुसेना की कड़ी कार्रवाई से थर्राए पाकिस्तान ने आपात बैठक बुलाई है। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर 300 के क़रीब (एबीपी न्यूज़ के आँकड़े) आतंकियों को मार गिराया है। 1000 किलो बम की वर्षा कर जैश सहित कई आतंकी संगठनों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। पाकिस्तान में इस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने तत्काल आपात बैठक बुलाई है। ख़बरों के अनुसार, पाकिस्तान की हाई पॉवर्ड बैठक में कई मंत्री सहित बड़े अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

ख़ुद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय वायुसेना द्वारा सीमा पार किए जाने की खबर का सबूत दिया है। भारतीय वायुसेना ने क़रीब 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए PoK में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ख़बर है कि पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर 20 मिनट से भी अधिक तक लगातार बम बरसाए गए। अभी दोनों तरफ सुरक्षाबालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उधर टाइम्स नाउ के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात की। बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री क़ुरैशी ने पहले ही अपना जापान दौरा रद्द कर दिया था। इसके लिए ‘अस्थिर क्षेत्रीय हालात’ को वजह बताई गई थी। क़ुरैशी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस बाबत और जानकारी मिलने की उम्मीद है। भारतीय वायुसेना ने सभी एयर डिफेंस सिस्टम को अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से निपटने के लिए ऐसा किया गया है।

इधर भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CSS) की बैठक चल रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -