Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाबढ़ेगी नौसेना की क्षमता: भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न पनडुब्बी के लिए रूस से...

बढ़ेगी नौसेना की क्षमता: भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न पनडुब्बी के लिए रूस से किया समझौता

पहली रूसी परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को तीन वर्ष की लीज पर 1988 में लिया गया था। दूसरी आईएनएस चक्र को लीज पर दस वर्षों की अवधि के लिए 2012 में हासिल किया गया था।

भारत ने गुरूवार को दस साल के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है। बताया जा रहा है कि इससे नौसेना की ताकत कई गुणा बढ़ जाएगी। यह जानकारी सैन्य सूत्रों की तरफ से दी गई है।

बता दें कि दोनों देशों ने कई महीनों तक कीमतों और समझौते के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करने के बाद 7 मार्च को नई दिल्ली में अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। वहीं जब रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

हालाँकि रूस या फिर भारत सरकार की तरफ से इस डील के इसी हफ्ते में होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन PTI के हवाले से खबर है कि इस समझौते के तहत रूस अकुला क्लास की पनडुब्बी भारतीय नौसेना को 2025 तक सौंपेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अकुला वर्ग की पनडुब्बी को चक्र III नाम दिया गया है।

गौरतलब है कि यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना को पट्टे पर दी जाने वाली तीसरी रूसी पनडुब्बी होगी। पहली रूसी परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को तीन वर्ष की लीज पर 1988 में लिया गया था। दूसरी आईएनएस चक्र को लीज पर दस वर्षों की अवधि के लिए 2012 में हासिल किया गया था। इसे ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -