Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपेरिस में चार पुलिसकर्मियों की चाकू घोंपकर हत्या, हमलावर ने हाल ही में अपनाया...

पेरिस में चार पुलिसकर्मियों की चाकू घोंपकर हत्या, हमलावर ने हाल ही में अपनाया था इस्लाम: रिपोर्ट्स

मारे गए लोगों में तीन पुरूष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावर 20 वर्षों से पुलिस मुख्यालय में काम कर रहा था। इस दौरान उसके बर्ताव में कभी कोई समस्या दिखाई नहीं दी।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय में एक व्यक्ति ने गुरुवार (अक्टूबर 3, 2019) को चार अधिकारियों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बता दें कि हमलावर पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था और बताया जा रहा है कि हमलावर ने हाल ही में इस्लाम धर्म अपनाया था। फ़िलहाल, हमलावर को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया।

यूनियन के अधिकारी यवेस लेफेबव्रे ने कहा कि हमला गुरुवार दोपहर 1 बजे के आसपास नोट्रेडम कैथेड्रल के पास स्थित मुख्यालय में हुआ। घटना के बाद पूरे पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गई। बीएफएम रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने 18 महीने पहले ही इस्लाम धर्म अपनाया था। हालाँकि, फिलहाल इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पेरिस के प्रोसीक्यूटर रेमी हेटिज ने बताया कि हमलावर पुलिस खुफिया इकाई के सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) विभाग में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में तीन पुरूष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावर 20 वर्षों से पुलिस मुख्यालय में काम कर रहा था। इस दौरान उसके बर्ताव में कभी कोई समस्या दिखाई नहीं दी।

इस हमले के बाद आंतरिक मंत्री कास्टानेर ने ग्रीस और तुर्की की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। पेरिस के परिवहन विभाग ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय के निकटतम मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पेरिस पुलिस मुख्यालय के आसपास की जगह को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालाँकि, अब तक हमलावर के उद्देश्यों के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसके और उसके सुपरवाइजर के बीच कथित तौर पर ‘तनाव’ थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -