Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी फौज की चौकी में घुसा बम से लदा वाहन, एक के बाद एक...

पाकिस्तानी फौज की चौकी में घुसा बम से लदा वाहन, एक के बाद एक लगातार हुए धमाके: लेफ्टिनेंट कर्नल, कैप्टन समेत 7 की मौत, 17 घायल

16 मार्च 2024 की सुबह-सुबह हमले की घटना घटी। उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली में सुरक्षा बलों ने चौकी पर हमला बोला। ये एक आत्मघाती हमला था, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल, एक कैप्टन और 5 फौजियों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी इलाके वजीरिस्तान के मीर अली में पाकिस्तानी फौज की एक पोस्ट पर बम हमले की घटना सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, हमले के लिए विस्फोटकों से भरा वाहन पोस्ट में घुसा दिया गया। इससे इमारत का तो हिस्सा ढहा ही, साथ ही हमलावर भी उस रास्ते से अंदर घुस गए। हमले में 7 फौजियों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्तानी फौज ने 6 हमलावरों को मार गिराने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 16 मार्च की सुबह-सुबह यह घटना घटी। उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली में सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला बोला गया। पाकिस्तान सेना की मीडिया अफेयर विंग आईएसपीआर ने बताया कि ये एक आत्मघाती हमला था, जिसमें दो अधिकारियों समेत 7 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इनकी पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल, एक कैप्टन और 5 फौजी के तौर पर हुई है।

पाकिस्तानी फौज ने कहा कि शुरुआत में उनकी फौज ने हमलावरों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। इसके बाद ही हमलावरों ने विस्फोटकों से भरा वाहन उनकी चौकी में घुसाया और एक के बाद एक धमाके हुए। इन धमाकों में बिल्डिंग का एक हिस्सा तो ढहा ही लेकिन साथ में 5 फौजी भी मारे गए।

हमले में हुए नुकसान को देखने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल सैयद काशिफ और कैप्टन मुहम्मद अहमद बदर के नेतृत्व में अन्य फौजियों ने वहाँ मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में उन्होंने 6 हमलावरों को मार तो गिराया, मगर फिर लेफ्टिनेंट कर्नल काशिफ और कैप्टन बदर गोली का शिकार हुए और मारे गए। उनके अलावा 17 फौजी भी हमले में घायल हुए हैं। उनमें से 7 अस्पताल में हैं।

इस हमले के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मीर अली में हुए हमले की निंदा की। साथ ही मारे गए फौजियों को श्रद्धांजलि दी और मृतकों के परिवार को सांत्वना दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -