Tuesday, March 18, 2025
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान के 2 प्राइमरी स्कूल में छात्राओं को दिया जहर, अस्पताल में 80 बच्ची...

अफगानिस्तान के 2 प्राइमरी स्कूल में छात्राओं को दिया जहर, अस्पताल में 80 बच्ची एडमिट: तालिबानी राज में लड़कियों के कक्षा 6 से आगे की पढ़ाई पर है प्रतिबंध

अगस्त 2021 से अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान काबिज है। उसके बाद से लगातार औरतों के अधिकार और उनकी स्वतंत्रता का दमन किया गया है। लड़कियों की छठी से आगे की पढ़ाई पर प्रतिबंध है। लेकिन स्कूली छात्राओं को जहर देने की यह पहली घटना है।

अफगानिस्तान के दो स्कूलों में छात्राओं को जहर देने की घटना सामने आई है। इसके बाद प्राथमिक स्कूलों की करीब 80 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 3 और 4 जून 2023 की है। शिक्षा विभाग के प्रांतीय प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है।

उत्तरी अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के संगचरक जिले में ये दोनों स्कूल हैं। नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 छात्राओं को और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 छात्राओं को जहर दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रांतीय प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि दोनों स्कूल आसपास ही हैं और एक के बाद एक इनको निशाना बनाया गया। घटना के बाद छात्राओं को अस्पताल ले जाया और अब वे ठीक हैं।

रहमानी के मुताबिक घटना की विभागीय जाँच चल रही है। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि किसी ने द्वेष में इन घटनाओं को अंजाम दिया है। हालाँकि ऐसे करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही यह स्पष्ट है कि छात्राओं को किस तरह का जहर दिया गया था। पीड़ित छात्राओं की उम्र के बारे में भी नहीं बताया गया है। रहमानी ने केवल इतना बताया है कि पीड़ित छात्राएँ कक्षा एक से छह की हैं।

गौरतलब है कि अगस्त 2021 से अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान काबिज है। उसके बाद से लगातार औरतों के अधिकार और उनकी स्वतंत्रता का दमन किया गया है। लड़कियों की छठी से आगे की पढ़ाई पर प्रतिबंध है। लेकिन स्कूली छात्राओं को जहर देने की यह पहली घटना है। वैसे 2015 में अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में स्कूल की 600 बच्चियों को जहर देने की घटना हुई थी। उस समय कई मानवाधिकार संगठनों ने इसके लिए तालिबान को ही जिम्मेदार बताया था।

बीते साल नवंबर में अफगानिस्तान के पड़ोसी देश ईरान में भी इस तरह की घटना हुई थी। कई स्कूलों में लड़कियों को जहर दिया गया था। हजारों छात्राओं ने बताया था कि वे इन घटनाओं में जहरीले धुएं से बीमार हो गई थीं। लेकिन यह बात कभी सामने नहीं आई कि इन हमलों के पीछे कौन थे या फिर इन्हें अंजाम देने के लिए किस तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गजराज पर सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, कहा- मंदिर में हाथियों का उपयोग हमारी संस्कृति: जानिए क्या है...

गज सेवा समिति ने आरोप लगाया है कि हाथियों पर रोक लगाने की माँग करने वाले कथित एक्टिविस्ट हिन्दुओं की 2 हजार साल से अधिक पुरानी परमपराएं बंद करवाना चाहते हैं।

ठाणे की अवैध मस्जिद गिराने में देरी से उखड़ा हाई कोर्ट, श्री स्वामी समर्थ हाउसिंग की जमीन पर खड़ा कर रखा है ढाँचा: पुणे...

न्यू श्री स्वामी समर्थ बोरिवडे हाउसिंग कंपनी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी। कंपनी के पास कासरवडवली के बोरिवडे गाँव में 18,000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन है।
- विज्ञापन -