Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमैक्सिको की जेल में घुसे बंदूकधारी, सुरक्षाकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई: 14 की मौत,...

मैक्सिको की जेल में घुसे बंदूकधारी, सुरक्षाकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई: 14 की मौत, 24 कैदी फरार, पुलिस ने 2 हमलावरों को मारा

जेल में हुए हमले को लेकर तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने SUV से घूम रहे 2 हमलावरों को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि गिरफ्तार ये चारों संदिग्ध हमलावर हैं या पहले से जेल में बंद कैदी।

उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको में एक जेल पर हुए हमले में 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मरने वालों में जेल के 10 सुरक्षाकर्मी और 4 कैदी हैं। बताया जा रहा है कि अफरातफरी का फायदा उठा कर 24 कैदी भाग भी निकले हैं। हमले के लिए बख्तरबंद वाहनों के प्रयोग की भी जानकारी मिल रही है। बाद में पुलिस ने 2 हमलावरों को मार गिराया है। घटना रविवार (1 जनवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल सीऊडैड वारेज शहर में चवावा नाम की जगह है। यहाँ मैक्सिको की सबसे प्रसिद्ध जेल मौजूद है। रविवार को सुबह लगभग 7 बजे बख्तरबंद वाहन से कुछ अज्ञात हमलावरों ने जेल पर धावा बोल दिया। उन्होंने जेल की रखवाली कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोलियाँ बरसानी शुरू कर दी। अधिकारी कुछ समझ पाते उस से पहले बंदूकधारी जेल के अंदर तक घुस गए। अभी तक हमलावरों की संख्या और पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों से जूझ रहे सुरक्षा बलों के लिए हालात बद से बदतर तब हो गए जब जेल एक अंदर कैदी आपस में भी भिड़ गए। इस भिड़ंत के दौरान कई कैदियों ने भागने की भी कोशिश की। इस बीच गोलीबारी के चलते 10 सुरक्षाकर्मियों और 3 कैदियों की जान चली गई। कैदियों के आपसी झगड़े में 13 लोग घायल हो गए। हमलावरों द्वारा जेल के साथ स्थानीय पुलिस पर भी गोली बरसाने की जानकारी सामने आ रही है।

बाद में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने SUV से घूम रहे 2 हमलावरों को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि गिरफ्तार ये चारों संदिग्ध हमलावर हैं या पहले से जेल में बंद कैदी। जिस जगह जेल पर यह हमला हुआ है वो अमेरिका के टेक्सास शहर के पास बताई जा रही है। इस इलाके में अवैध ड्रग्स के कारोबारियों का दबदबा होना बताया जाता है। पुलिस घटना के कारणों की जाँच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि अगस्त 2022 में भी इसी शहर में बंदूकधारियों के हमले में 11 लोग मारे गए थे। मृतकों में शहर के मेयर भी शामिल थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -