Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'पैगंबर मुहम्मद के नाम पर निर्दोष महिलाओं पर इस्लाम लागू कर रहा है तालिबान':...

‘पैगंबर मुहम्मद के नाम पर निर्दोष महिलाओं पर इस्लाम लागू कर रहा है तालिबान’: वीडियो शेयर करने पर डच सांसद को मिली सिर धड़ से अलग करने की धमकी

इस साल जून में डच सांसद गीर्ट ने मुस्लिम देशों की निंदा करते हुए कहा था, ”इस्लाम असहिष्णु है और इसकी विचारधारा दुनिया के लिए खतरा है। नूपुर शर्मा मामले में भारत को माफी माँगने के लिए कहने वाले मुल्क बेहद क्रूर शरिया शासन का पालन करते हैं और उनका मानवाधिकार का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब है।”

डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स (Geert Wilders) हमेशा से कट्टरवाद, आतंकवाद और जिहादियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे हैं। वाइल्डर्स वही डच सांसद हैं, जिन्होंने धमकियों के बावजूद बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था।

उन्होंने मंगलवार (22 नवंबर 2022) को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें तालिबान एक महिला पर सार्वजनिक रूप से कोड़े बरसा रहा है। इस कृत्य का उन्होंने विरोध करते उन्होंने इस्लाम की आलोचना की। इसके बाद एक कट्टरपंथी ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर गीर्ट ने लिखा, “ये लोग बहुत ही खतरनाक Nutcases (पागल) हैं।”

गीर्ट को धमकी देने वाले कट्टरपंथी का नाम सैयदा सादिया रिजविया है। उसके ट्विटर बॉयो के मुताबिक, वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। सैयदा ने लिखा गया है, “सूअर की औलाद, हराम का जना, अब तुम्हारे पास बचने का कोई रास्ता नहीं है। तुम्हारा सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा। तुम हमारे प्यारे पैगंबर मुहम्मद के बारे में अनाप-शनाप बकते हो। तुम जल्द ही जहन्नुम में भेजे जाओगे। मुहम्मद का एक नौकर और अरबी शेर तुम्हें खाक में मिला देंगे।”

दरअसल, डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने मंगलवार (22 नवंबर 2022) को कट्टर इस्लामवादियों का एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो उन्होंने अफगानिस्तान का बताया था, जिसमें ​एक कट्टरपंथी बुर्का पहनी मुस्लिम महिला को कोड़े मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

एक मुस्लिम कट्टरपंथी ने उस महिला के दोनों हाथ पकड़ रखे हैं। एक उसे बेल्ट से पीट रहा है और कई कट्टरपंथी महिला को पिटते हुए देख रहे हैं। सांसद का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने इस वीडियो की निंदा की थी। गीर्ट ने कैप्शन में लिखा था, “बर्बर तालिबान अपने पैगंबर मुहम्मद के नाम पर निर्दोष महिलाओं पर बर्बर इस्लाम लागू कर रहा है।” यह देखने के बाद कई कट्टरपंथी उनके खिलाफ हो गए और उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

बता दें कि इस साल जून में डच सांसद ने मुस्लिम देशों की निंदा करते हुए कहा था, ”इस्लाम असहिष्णु है और इसकी विचारधारा दुनिया के लिए खतरा है। नूपुर शर्मा मामले में भारत को माफी माँगने के लिए कहने वाले मुल्क बेहद क्रूर शरिया शासन का पालन करते हैं और उनका मानवाधिकार का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -