Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'रेपिस्ट' है पाकिस्तानी फ़ौज: बलात्कार करने घुसे फौजी को लड़की ने मारी गोली

‘रेपिस्ट’ है पाकिस्तानी फ़ौज: बलात्कार करने घुसे फौजी को लड़की ने मारी गोली

इस तरह के आरोप पाकिस्तानी फौज पर पहले भी लग चुके हैं लेकिन उन पर आवाज नहीं उठी, लेकिन अब वहाँ के लोगों ने तय किया कि वो पाकिस्तान फौजियों के इस रवैये पर चुप नहीं रहेंगे। इससे पहले वजीरिस्तान प्रांत में भी एक ऐसा मामला सामने आ चुका है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पड़ने वाले मोहमंद जिले में एक लड़की ने पाकिस्तानी फौजी को गोली मार दी। खबरों के मुताबिक वो फौजी और उसका एक साथी महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के इरादे से जबरन घर में घुस आए थे।

पत्रकार ताहा सिद्दीकी के मुताबिक, पाकिस्तानी फौजियों ने देर रात उस घर में घुसने की कोशिश की जिसमें औरतों के अलावा कोई नहीं था। घर के सभी पुरुष रोजगार के लिए दूसरे शहर गए हुए थे।

घर में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि फौजी घर में घुसने के बाद उनका यौन शोषण करने का प्रयास करने लगे। इस बीच एक लड़की ने बंदूक निकाली और उनमें से एक को मार दिया। ये ‘मोहमंद राइफल्स’ के फौजी थे जो पाकिस्तानी फ़ौज का एक हिस्सा है।

ऐसा भी नहीं था कि वहाँ पर किसी तरह के सर्च ऑपरेशन तहत ये फौजी घर में घुसे हों, क्योंकि वहाँ के स्थानीय प्रशासन ने यह साफ़ कर दिया हैं कि उस क्षेत्र में ऐसी कोई गतिविधि ही नहीं हुई है।

इस मामले को देखते हुए वहाँ के स्थानीय लोगों ने पीड़ितों के लिए न्याय की माँग की है। बता दें कि इस तरह के आरोप पाकिस्तानी फौज पर पहले भी लग चुके हैं लेकिन उन पर आवाज नहीं उठी, लेकिन अब वहाँ के लोगों ने तय किया कि वो पाकिस्तान फौजियों के इस रवैये पर चुप नहीं रहेंगे। इससे पहले वजीरिस्तान प्रांत में भी एक ऐसा मामला सामने आ चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।

क्या आंतरिक मतभेद को चुनावी हेरफेर का सबूत मानना सही है?

चुनाव आयोग की 14 आपत्तियों, SIR और वोटर डेटा विवाद के बीच जानिए, क्या आंतरिक मतभेद चुनावी हेरफेर का प्रमाण हैं?
- विज्ञापन -