Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट, कइयों के मरने की...

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट, कइयों के मरने की आशंका: इससे पहले होटल को बनाया था निशाना

इससे पहले 12 दिसंबर को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के एक होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया था। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। जिस होटल पर हमला किया गया था, उसे चाइनीज होटल कहा जाता है। चीनी अधिकारियों के आने-जाने के कारण यह नाम पड़ा है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul, Afghanistan) में एक सैन्य हवाईअड्डे के बाहर भयानक विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। तालिबान सरकार के गृहमंत्रालय ने हमले की पुष्टि की है।

गृहमंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नबी ताकोर ने रॉयटर्स को बताया, “आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण हमारे कई नागरिक शहीद और घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि इसकी जाँच की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि भारी सुरक्षा वाले हवाईअड्डे के सैन्य हिस्से के आसपास सुबह 8 बजे से पहले एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। घटना के बाद इलाके को सुरक्षा बलों ने सील कर दिया है और सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले 12 दिसंबर को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के एक होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया था। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। जिस होटल पर हमला किया गया था, उसे चाइनीज होटल कहा जाता है। चीनी अधिकारियों के आने-जाने के कारण यह नाम पड़ा है।

बता दें कि तालिबान और इस्लामिक स्टेट (ISIS या IS) के बीच शह और मात का खेल जारी है। दोनों के बीच खूनी जंग जारी है। हाल ही में काबुल स्थित रूसी और पाकिस्तानी दूतावास के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री के आवास को निशाना बनाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -