Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'हिंदुस्तान मुर्दाबाद, भिंडरांवाले शहीद': ऑस्ट्रेलिया में एक और हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी हमला, 15...

‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद, भिंडरांवाले शहीद’: ऑस्ट्रेलिया में एक और हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी हमला, 15 दिन में तीसरी घटना

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने एक और हिंदू मंदिर में हमला किया। हमलावरों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर भारत विरोधी नारे लिखे हैं। इसके अलावा, खालिस्तानी आतंकी भिंडरवाले को शहीद बताते हुए भी नारा लिखा गया।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने एक और हिंदू मंदिर में हमला किया है। हमलावरों ने यहाँ के श्रीश्री राधा बल्लभ मंदिर में तोड़फोड़ कर भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं। हिंदू मंदिर में बीते 10 दिनों में यह तीसरा हमला है। इससे पहले हुए हमलों में भी खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अल्बर्ट पार्क इलाके में स्थित श्रीश्री राधा बल्लभ मंदिर में रविवार (22 जनवरी 2023) की रात को हमला हुआ। इस मंदिर को इस्कॉन मंदिर भी कहा जाता है। हमले के बाद, मंदिर की दीवारों में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘हिन्दुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा, खालिस्तानी आतंकी भिंडरवाले को शहीद बताते हुए भी नारा लिखा गया।

बता दें कि जरनैल सिंह भिंडरांवाले एक खूँखार खालिस्तानी आतंकी था। वह 20,000 से अधिक हिंदू और सिखों की हत्या के लिए जिम्मेदार था। हालाँकि, अलगाववादी खालिस्तानी भिंडरांवाले को संत बताकर उसका महिमामंडन करते रहते हैं।

बता दें कि इससे पहले गत सोमवार (16 जनवरी 2023) को मेलबर्न के कैरम डाउन्स में स्थित ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर (Shri Shiva Vishnu Temple) पर हमला किया था। तोड़फोड़ के दौरान मंदिर की दीवारों पर  ‘टारगेट मोदी (मोदी को बनाओ निशाना)’, ‘मोदी हिटलर’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिखे गए थे।

वहीं, गत 12 जनवरी को भी मेलबर्न में ही BAPS स्वामीनारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़-फोड़ की थी। इसके बाद मंदिर की दीवार ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’, ‘मोदी हिटलर है’ और ‘भिंडरावाले जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखे थे।

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हो रहे इन हमलों की कड़ी निंदा की थी। साथ ही, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सरकार से इस पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया था। साथ कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यही नहीं, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने भी इन घटनाओं पर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “भारत की तरह ही ऑस्ट्रेलिया भी एक गौरवशाली और बहुसांस्कृतिक देश है। मेलबर्न में दो हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ से हम स्तब्ध हैं। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी जाँच कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए हमारा मजबूत समर्थन है। लेकिन, इसमें घृणित भाषा और हिंसा को जगह नहीं है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -