Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू कश्मीर को बताया 'भारतीय राज्य', देखें...

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू कश्मीर को बताया ‘भारतीय राज्य’, देखें वीडियो

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि एक तरफ तो भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष दावा करती है कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हैं जबकि दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मीडिया को 'भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर' में क्यों नहीं जाने दिया जा रहा? देखें वीडियो....

जेनेवा में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू कश्मीर को ‘भारतीय राज्य’ बताया। उन्होंने इसे ‘भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर’ कह कर सम्बोधित किया। भले ही उनकी जबान फिसल गई हो क्योंकि उनका बयान पाकिस्तान के बयान के विपरीत था लेकिन ग़लती से ही सही आख़िर उनके मुँह से सच निकल ही गया।

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि एक तरफ तो भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष दावा करती है कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हैं जबकि दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मीडिया को वहाँ नहीं जाने दिया जा रहा।

इसी दौरान वे बोल गए कि इन संगठनों और मीडिया को ‘भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर’ में क्यों नहीं जाने दिया जा रहा? देखें वीडियो:

पाक विदेश मंत्री ने ‘जम्मू कश्मीर में भारत द्वारा नरसंहार’ का वही पुराना और झूठा पाकिस्तानी राग अलापा। बता दें कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जम्मू कश्मीर का मसला उठाया है। भारत द्वारा इस सम्बन्ध में उसे उसी मंच पर जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान इस मामले में यूएनएचआरसी की अर्जेन्ट बैठक बुलाना चाहता है लेकिन भारत ने कूटनीतिक प्रयासों के जरिए पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -