Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकटोरा लेकर खुद दुनिया घूम रहा पाकिस्तान, पर 2000 भिखारियों का पासपोर्ट कर दिया...

कटोरा लेकर खुद दुनिया घूम रहा पाकिस्तान, पर 2000 भिखारियों का पासपोर्ट कर दिया निलंबित: अधिकारी बोले- विदेश जाकर भीख माँगने से बिगड़ती है मुल्क की इमेज

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि भिखारी विदेश यात्रा करके मुल्क की छवि को नुकसान पहुँचाते हैं इसलिए दुनिया भर के पाकिस्तानी दूतावासों को उन लोगों की लिस्ट बनाने को कहा गया है जो विदेश जाकर ऐसा कर रहे हैं।

पाकिस्तानी भिखारियों की विदेशों में जाकर भीख माँगने वाली आदत से परेशान होकर पाकिस्तान सरकार ने 2,000 से ज्यादा भिखारियों के पासपोर्ट निलंबित करने का फैसला किया है।। ऐसा करने के पीछे पाकिस्तानी अधिकारियों ने वजह बताई है कि ये भिखारी पासपोर्ट लेकर विदेशों में जाकर भीख माँगते हैं, इससे न केवल पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचता है, बल्कि इससे नागरिकों का सम्मान भी उस देश में कम होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार का कहना है कि ये भिखारी विदेश यात्रा करके मुल्क की छवि को नुकसान पहुँचाते हैं इसलिए दुनिया भर के पाकिस्तानी दूतावासों को उन लोगों की लिस्ट बनाने को कहा गया है जो विदेश जाकर ऐसा कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि अगर किसी को मुल्क से जाकर पाकिस्तान में भीख माँगते पकड़ा गया तो उसका पासपोर्ट 7 साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो एजेंट इन भिखारियों की मदद करेगा उसका पासपोर्ट रद्द करने पर भी सरकार विचार कर रही है।

बता दें कि पिछले दिनों ऐसे मामले आए थे जब पाकिस्तान के कई भिखारी तीर्थयात्रा या उमराह के लिए सऊदी अरब, ईरान और इराक जैसे देशों की यात्रा करने गए लेकिन वहाँ भीख माँगने की आदत नहीं छोड़ पाए। इसी मसले से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार नए नियम बनाने के लिए विचार कर रही हैं।

पिछले साल भी अक्तूबर में पाकिस्तान से 24 लोग तीर्थयात्री बनकर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट में चढ़ रहे थे। हालाँकि उनके भिखारी होने का शक होने पर उन्हें हिरासत में लेकर उतारा गया। इसी घटना से दो दिन पहले मुल्तान हवाई पर भी भी भीख माँगने के संदेह वाली बात जानकार फ्लाइट से 16 लोगों को उतारा गया था।

मालूम हो कि पाकिस्तान ने भले ही भिखारियों पर बैन लगा दिया हो, लेकिन उनकी सरकार द्वारा दूसरे देशों से कर्ज माँगने की आदत की वजह से दुनियाभर में उनकी थू-थू होती है। कई वीडियोज सोशल मीडिया पर है जिसमें पाकिस्तानी ही इस बात पर पाकिस्तान की सरकार से नाराज हैं कि वो अपना कुछ करने की बजाय दूसरे देशों से मिले कर्जे पर गुजर-बसर करते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -