Sunday, September 1, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में PUBG पर ब्लॉक करने की सजा: 15 साल के लड़के की रेप...

पाकिस्तान में PUBG पर ब्लॉक करने की सजा: 15 साल के लड़के की रेप के बाद हत्या, 4 TikTok यूजर्स का भी मर्डर

एक अन्य घटना में कराची में 4 टिकटॉकर्स की हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 युवक और एक युवती थी। ये सभी TikTok के अलावा कई अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी सक्रिय थे।

पाकिस्तान में 15 साल के लड़के से रेप और हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामला लाहौर के रायविंद का है। मीडिया रिपोर्टों के मुख्य आरोपित के एक दोस्त को नाबालिग ने PUBG पर ब्लॉक कर दिया था। इसी खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया गया।

रायविंद पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने नाबालिग को 13 जनवरी को अगवा कर लिया था। उसे लेकर आरोपित नानकाना साहिब गए, जहाँ उसके साथ रेप की वारदात हुई। बाद में शेखपुरा से लाश बरामद हुई। आरोपितों ने बताया है कि पीड़ित ने उनके एक दोस्त को PUBG पर ब्लॉक कर दिया था। आरोपितों का DNA सैम्पल जाँच के लिए भेज दिया गया है।

वहीं एक अन्य घटना में कराची में 4 टिकटॉकर्स की हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार (फरवरी 2, 2021) को गार्डन एरिया के अंकलेसरिया इलाके में हुई। मृतकों में 3 युवक और एक युवती थी। ये सभी TikTok के अलावा कई अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी सक्रिय थे।

मुस्कान ने आमिर को सोमवार की रात मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों अपने दोस्तों सज्जाद और रेहान के साथ कार से ही शहर में घूमने लगे। मुस्कान ने इस दौरान आमिर के साथ कई TikTok वीडियोज भी शूट किए। लेकिन तड़के सुबह 4:48 के करीब चारों की हत्या कर दी गई। हमलावरों का अब तक पता नहीं चल सका है। जहाँ मुस्कान को कार के भीतर ही मार डाला गया, वहीं अन्य तीनों की हत्या गाड़ी के बाहर हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कार के पास 9mm पिस्टल्स के खाली शेल्स भी मिले। मृतकों के परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई है। रेहान और सज्जाद ने शहर के इत्तिहाद टाउन क्षेत्र में एरियल फायरिंग करते हुए TikTok वीडियो भी शूट किया था। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर संज्ञान लेकर FIR भी दर्ज की थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्तिगत विवाद के आधार पर ये विवाद हुआ हो सकता है, जिसके कारण इनकी मौत हो गई।

बता दें कि पाकिस्तान नेPUBG और TikTok पर प्रतिबंध भी लगा चुका है। इस्लामी एक्टिविस्ट्स ने इन एप्स के खिलाफ अभियान चलाया था। PUBG को इस्लाम विरोधी बताते हुए प्रतिबंध लगाया गया था। हालाँकि कुछ समय बाद बैन हटा लिया गया था।

पाकिस्तान ने भले ही PUBG को फिर से चालू कर दिया हो, लेकिन भारत में यह अभी भी प्रतिबंधित है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने जून 2020 में TikTok समेत 59 चीनी एप्स को नोटिस भेज कर उन्हें भारत में हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया था। इन सभी कंपनियों को प्रश्नावली भी सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जनता की समस्याएँ सुन रहे थे गिरिराज सिंह, AAP पार्षद शहज़ादुम्मा सैफी ने कर दिया हमला: दाढ़ी-टोपी का नाम ले बोले केंद्रीय मंत्री –...

शहजादुम्मा मूल रूप से बेगूसराय के लखमिनिया का रहने वाला है। वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है जो वर्तमान में लखमिनिया से वार्ड पार्षद भी है।

चुनाव आयोग ने मानी बिश्नोई समाज की माँग, आगे बढ़ाई मतदान और काउंटिंग की तारीखें: जानिए क्यों राजस्थान में हर वर्ष जमा होते हैं...

बिश्नोई समाज के लोग हर वर्ष गुरु जम्भेश्वर को याद करते हुए आसोज अमावस्या मनाते है। राजस्थान के बीकानेर में वार्षिक उत्सव में भाग लेते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -