Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयआतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए तालिबान की शरण में पाकिस्तान: अफगानिस्तान के सुप्रीम...

आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए तालिबान की शरण में पाकिस्तान: अफगानिस्तान के सुप्रीम लीडर के सामने गिड़गिड़ाने जाएगा प्रतिनिधिमंडल, पेशावर हमले में मारे गए थे 93

इन दोनों ही मुल्कों से कहा जाएगा कि वो आने-अपने देश से लगी पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद पर लगाम लगाएँ।

अपने ही द्वारा पोषित आतंकवाद से परेशान पाकिस्तान अब तालिबान के सामने गिड़गिड़ा रहा है। आलम ये है कि इस्लामी मुल्क की मस्जिदें भी सुरक्षित नहीं हैं। पेशावर में एक मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार से मदद माँगने का मन बनाया है, ताकि आतंकवाद कम हो। पेशावर मस्जिद में हुए बम धमाके में 90 लोग मारे गए थे। तालिबान के सुप्रीम लीडर से इस बाबर दरख्वास्त की जाएगी।

‘पाक इंस्टिट्यूट फॉर पीस स्टडीज’ का कहना है कि मुल्क की जो सीमाएँ अफगानिस्तान से लगती हैं, पड़ोसी मुल्क में तालिबान के सत्ता सँभालने के बाद से उन इलाकों में आतंकवादी घटनाओं में 50% की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तानी तालिबान ने कई आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। इसे ‘तहरीक-ए-तालिबान (TTP)’ के नाम से भी जाना जाता है। अफगानिस्तानी तालिबान का मुखिया हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा है, जो अमेरिका में वॉन्टेड है।

TTP के दो सरगनाओं सरबकफ मोहम्मद और उमर मकरम खुरासानी ने कहा है कि पेशावर का हमला उन्होंने अपने एक अन्य साथी खालिद खोरसानी की मौत का बदला लेने के लिए अंजाम दिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मियाँ शाहबाज शरीफ के स्पेशल अस्सिस्टेंट फैसल करीम कुण्डी ने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में भी एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल भी जाएगा।

इन दोनों ही मुल्कों से कहा जाएगा कि वो आने-अपने देश से लगी पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद पर लगाम लगाएँ। काबुल भेजी जाने वाली समिति को वहाँ के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कराया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि तालिबान के मुखिया से मुलाकात होगी। पेशावर में हुए बम धमाके में न सिर्फ 93 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से ज़्यादा घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान पहले से ही कंगाल होने के कगार पर खड़ा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रोजगार, रिकॉर्ड टूरिज्म और खुशहाल कश्मीर Vs अँधेरे में डूबा PoK: पढ़ें- 79 साल में LoC के पार कैसे ‘जहन्नुम’ बनी ‘जन्नत’, जहाँ आटे-दाल...

भारत के कश्मीर में विकास-रोजगार, शिक्षा-सुरक्षा की नदियाँ बह रही। पाकिस्तान के कब्जे वाले Pok में महँगाई-अत्याचार, हिंसा-मौत, आतंक का साया।

मोदी जेल जाएँगे…? क्योंकि आजादी के 67 साल बाद शौचालय, पानी-बिजली और गरीब की बात करने वाला PM ‘महान’ कैसे हो सकता है

गाँव, गरीब, बिजली, पानी, शौचालय की बात करने वाला प्रधानमंत्री 'बड़ा' क्यों नहीं? अजित अंजुम की टिप्पणी के बहाने मोदी VS नेहरू बहस की पड़ताल।
- विज्ञापन -