Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने की नीच हरकत, भारतीय हाई कमीशन में अतिथियों का किया अपमान

पाकिस्तान ने की नीच हरकत, भारतीय हाई कमीशन में अतिथियों का किया अपमान

ये पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान ने ऐसा किया है। इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काटने या पानी रोकने जैसी हरकतें की गई हैं।

पाकिस्तान भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। भारतीय उच्चायोग की तरफ से रमजान के मौके पर इस्लामाबाद के सेरेना होटल में शनिवार (जून 1, 2019) को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए कई मोहमानों को न्यौता दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, पार्टी में आने वाले मेहमानों के साथ पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और पाकिस्तानी जवानों ने बदसलूकी की। कई मेहमानों को बाहर ही रोक दिया गया उनकी बार-बार जाँच की गई। सैकड़ों मेहमानों को डरा-धमकाकर वापस भेज दिया गया और जब भारतीय अधिकारियों और मेहमानों ने इस बात का विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और अपशब्द भी कहे गए।

इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद जताया है। एक वीडियो में अजय ने पार्टी में उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा करने के साथ ही माफी भी माँगते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, जो यहाँ आए हैं, खासकर उन मेहमानों का जो कराची और लाहौर से यहाँ पहुँचे हैं। साथ ही माफी भी माँगता हूँ कि लोगों को अंदर आने में काफी परेशानी हुई और कई दोस्त यहाँ तक नहीं आ सके हैं। इसके साथ ही बिसारिया ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों का इस प्रकार का व्यवहार न केवल राजनयिक आचरण और सभ्य व्यवहार के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन करता है, बल्कि वे द्विपक्षीय संबंधों के प्रति ‘काउंटर-प्रोडक्टिव’ हैं।   

वैसे ये पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान ने ऐसा किया है। इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काटने या पानी रोकने जैसी हरकतें की गई हैं। पुलावामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव बढ़ गया है। अभी हाल हाल ही में जब 30 मई को नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली थी तो पाकिस्तान को न्यौता नहीं दिया गया था। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान इस बात से बौखलाया हुआ है और अपनी बौखलाहट व भड़ास वो इस तरह की नापाक हरकत करके निकाल रहा है, जो कि बेहद निंदनीय है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -