Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका के पास पहुँचा घबराया Pak, कहा- भारत...

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका के पास पहुँचा घबराया Pak, कहा- भारत को रोक लो

पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि भारत दक्षिण एशिया को एक खतरनाक युद्ध की ओर ढकेल रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम साबित हुए पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट जाहिर करते हुए अमेरिका से गुहार लगाई है कि कुछ भी कर के भारत को रोका जाए।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी कैम्पों को तबाह किए जाने के बाद घबराए पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है। भारतीय सेना की कार्रवाई में लगभग 10 आतंकी और इतनी ही संख्या में पाकिस्तानी फौजी भी मारे गए। कई आतंकी कैम्पों को तबाह कर दिया गया। घबराया पाकिस्तान अब सीधा अमेरिका के पास जा पहुँचा है। पाकिस्तान ने अमेरिका से गुहार लगाई है कि वो भारत को किसी भी तरह रोके। दरअसल, यह सब शुरू हुआ था पाकिस्तानी फ़ौज की फायरिंग से। उन्होंने फायरिंग इसीलिए शुरू की ताकि सरहद पार से आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराई जा सके।

लेकिन, पाकिस्तान को अंदाज़ा नहीं था कि भारत इस फायरिंग का ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तानी फ़ौज फिर से ऐसी हिमाकत करने से पहले कई बार सोचेगी। पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि भारत दक्षिण एशिया को एक खतरनाक युद्ध की ओर ढकेल रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम साबित हुए पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट जाहिर करते हुए अमेरिका से गुहार लगाई है कि कुछ भी कर के भारत को रोका जाए। पाकिस्तानी मीडिया में भी ख़बरें आई हैं कि पाकिस्तान अमेरिका के पास पहुँचा है।

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने कहा कि लगभग 6 से 10 पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की सूचना है और इतनी ही संख्या में पाकिस्तानी फौजी भी मारे गए हैं। जनरल रावत ने बताया कि मारे गए आतंकियों की संख्या और अधिक भी हो सकती है, जिस सम्बन्ध में सूचना मिलते ही जानकारी साझा की जाएगी। जनरल रावत ने बताया कि 3 आतंकी कैम्पों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है, वहीं 1 अन्य आतंकी कैम्प को ख़ासा नुकसान पहुँचा है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसका रवैया यही रहा तो भारतीय सेना आगे भी इस तरह की कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। जनरल रावत ने बताया कि जब भी ऐसी कुछ कार्रवाई होती है तो राजनीतिक नेतृत्व को इससे अवगत कराया जाता है।

अब पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि इससे पहले कि हालात काबू से बाहर हो जाएँ और काफ़ी देर हो जाए, भारत को रोका जाए। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत उसे लगातार उकसा रहा है और साथ ही दावा किया कि वह किसी भी हालत में नहीं झुकेगा। पाकिस्तान कई देशों के राजनयिकों को भी उस जगह का दौरा कराने वाला है, जहाँ भारतीय सेना ने आतंकी कैम्पों को तबाह किया। पाकिस्तान मारे गए आतंकियों को आम नागरिक बता कर पेश कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -