Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबेल्जियम और स्विट्जरलैंड तक फैली फ्रांस की आग: चौथे सबसे बड़े स्विस शहर में...

बेल्जियम और स्विट्जरलैंड तक फैली फ्रांस की आग: चौथे सबसे बड़े स्विस शहर में पेट्रोल बम से घरों-दुकानों पर हमला, ब्रसेल्स में 64 दंगाई गिरफ्तार

मोरक्को-अल्जीरियन मूल के नहेल की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कहा है कि ये माफ़ी के लायक नहीं है।

यूरोप में फ्रांस के बाद अब स्विट्जरलैंड में भी दंगे शुरू हो गए हैं। स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन शहर में कई दुकानों की खिड़कियों को तोड़ डाला गया, उनके दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहाँ की पुलिस का कहना है कि फ्रांस में हुए दंगों के कारण ये शुरू हुआ है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से अधिकतर किशोर हैं। लॉज़ेन के अलावा फ़िलहाल फ्रांस के अन्य शहरों में दंगों की खबर नहीं है। वहीं बेल्जियम के ब्रुसेल्स में भी दंगे हुए हैं।

स्विट्जरलैंड और बेल्जियम में फ्रांस के आबाद दंगे फैले हैं। फ्रांस में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे एक नाबालिग को पुलिस द्वारा गोली मार दी गई, जिसकी मौत के बाद हिंसा शुरू हुई है। लॉज़ेन में इस हत्याकांड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। मोरक्को-अल्जीरियन मूल के नहेल की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कहा है कि ये माफ़ी के लायक नहीं है। ‘मोलोटोव कॉकटेल’ (बोतल वाला बम) का इस्तेमाल स्विट्जरलैंड के दंगों में किया गया है।

इसे जब फेंका जाता है तो हल्का विस्फोट होता है। कई दुकानों और घरों में ईंट-पत्थर भी फेंके गए। पुलिस ने बताया है कि 100 से भी ज्यादा युवकों ने इकट्ठे होकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं बेल्जियम के ब्रसेल्स में पुलिस ने 64 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। दंगाइयों ने ‘जस्टिस फॉर नहेल’ का नारा भी लगाया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जर्मनी दौरा प्रस्तावित था, जिसे उन्होंने हिंसा के कारण रद्द कर दिया है। पेरिस से लेकर आसपास के अन्य इलाकों में भी 45,000 अतिरिक्त पुलिस बलों को लगाया गया है।

जिस अधिकारी ने नहेल को गोली मारी थी, उसे अब तक पुलिस रिमांड में रखा गया है। फ्रांस में शुक्रवार (30 जून, 2023) को 1300 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जबकि उसके अगले दिन ये आँकड़ा 719 रहा। इसके अगले दिन 49 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के सांसदों और मेयरों से मुलाकात करेंगे। वहीं स्विट्जरलैंड में भीड़ ने पेट्रोल बम से हमला किया। लॉज़ेन में गिरफ्तार दंगाइयों में लड़कियाँ भी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -