Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयनए साल पर पटाखों की आड़ में नकाबधारियों ने खुलेआम लोगों पर चलाई गोलियाँ,...

नए साल पर पटाखों की आड़ में नकाबधारियों ने खुलेआम लोगों पर चलाई गोलियाँ, 1 की मौत, 3 घायल: स्वीडन में घरों और कारों पर रॉकेट छोड़ लगाई गई आग

न्यू ईयर इवनिंग के वक्त छोड़े गए रॉकेट घरों और कारों तक में जाकर लगे। स्केन में कई लोगों के अपार्टमेंट और कार में इन रॉकेट्स से आग लगी। जब एक व्यक्ति ने ऐसा करने से लोगों को रोका तो उसे पीटने का मामला भी स्वीडन में देखा गया।

स्वीडन के स्टॉकहोम में न्यू ईयर इवनिंग पर गोलीबारी की घटना प्रकाश में आई है। वहाँ वलिंगबाय (Vallingby) जिले में घटी इस घटना में 3-4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गोली मैकडॉनल्ड के नजदीक शाम करीबन 7 बजे चलाई। लोगों को इस बारे में अधिक न पता चले इसके लिए उन्हें कन्फ्यूज करने के लिए रॉकेट छोड़े जाते रहे।

बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि घटना में 2 लोगों को गोली लगी है पर आरोपित अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

लोकल स्वीडन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू ईयर इवनिंग के वक्त छोड़े गए रॉकेट घरों और कारों तक में जाकर लगे। स्केन में कई लोगों के अपार्टमेंट और कार में इन रॉकेट्स से आग लगी। जब एक व्यक्ति ने ऐसा करने से लोगों को रोका तो उसे पीटने का मामला भी स्वीडन में देखा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के ऊपर भी रॉकेट छोड़े गए

स्वीडन की खोजी पत्रकार ने उस शाम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे लोगों के घरों और कारों पर पटाखे जलाए जा रहे हैं।

उनकी शेयर की गई वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग मुँह ढककर कारों को टारगेट कर रहे हैं और जोर-जोर से कुछ चिल्ला रहे हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं करते कि वीडियो में क्या कहा जा रहा है लेकिन एमी मेक के ट्वीट में ‘अल्लाहु अकबर’ लिखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे इस्लामी कट्टरपंथियों का काम बता रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -