Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयरास्ते से गायब हो गया है आपके नाखून से भी छोटा कैप्सूल, चेतावनी- मिले...

रास्ते से गायब हो गया है आपके नाखून से भी छोटा कैप्सूल, चेतावनी- मिले तो छुएँ नहीं: 1400 km की सड़क पर चल रही तलाश

रेडियोएक्टिव कैप्सूल काफी खतरनाक है। यह देखने में एक सिक्के से भी छोटा है। इसकी लंबाई 8 मिमी और चौड़ाई 6 मिमी है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में गुम हुए एक छोटे से रेडियोएक्टिव कैप्सूल ने पूरे देश की नींद उड़ा रखी है। यह रेडियोएक्टिव कैप्सूल (radioactive capsule) इंसान के नाखून से भी छोटा है। दुनिया की जानी-मानी ऑस्ट्रेलियन खनन कंपनी रियो टिंटो के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी 1400 किमी लंबी सड़क पर एक बेहद छोटे और घातक रेडियोएक्टिव कैप्सूल की तलाश कर रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, रेडियोएक्टिव कैप्सूल काफी खतरनाक है। यह देखने में एक सिक्के से भी छोटा है। इसकी लंबाई 8 मिमी और चौड़ाई 6 मिमी है। इसमें रेडियोएक्टिव Cesium-137 नाम का पदार्थ भरा हुआ है। इसे ट्रक से लाया जा रहा था, जो रास्ते में गिरने से गायब हो गया। कैप्सूल रेडियोएक्टिव है, जिसमें से गामा किरणें निकलती हैं, जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होती हैं।

एक ट्रक रियो टिंटो की गुदई-डारी (Gudai-Darri) खदान से रेडियोएक्टिव कैप्सूल को पर्थ ले जा रहा था, उस दौरान वह रास्ते में कहीं पर गिर गया। कंपनी को 25 जनवरी को जाँच के बाद ही पता चला कि कैप्सूल गायब है। इसे आखिरी बार 12 जनवरी 2023 को देखा गया था। ऐसा माना जाता है कि ट्रक में खड़खड़ाहट के कारण बोल्ट ढीले हो गए और वह रास्ते में ही गिर गया। जब इसका पता लगाने के लिए ट्रक को खोला गया, तो उन्होंने कथित तौर पर गेज को टूटा हुआ पाया, जिसकी वजह से कुछ पेंच और बोल्ट रास्ते में कहीं पर गिर थे।

अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों से सावधान रहने, कैप्सूल को देखने पर उससे दूरी बनाने और उसे छूने से बचने के लिए कहा है। क्योंकि यह कैप्सूल उनके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इसे छूने से कई गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। इस कैप्सूल के जरिए एक घंटे में 10 एक्स-रे के बराबर उत्सर्जन होता है, जो काफी जोखिम भरा है। यही वजह है कि एक्सपर्ट लोग इस कैप्सूल से करीब 16 फीट दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। इस बीच, रियो टिंटो ने अपनी गलती के लिए माफी माँगी है और कैप्सूल को खोजने में अधिकारियों की मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने यह जानने के लिए अपनी जाँच शुरू कर दी है कि कैप्सूल रास्ते में अचानक से कैसे गायब हो गया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -