Tuesday, May 21, 2024
Homeदेश-समाजफर्नीचर का काम करने वाले शाहरुख़ शेख ने बीमा कंपनी की मैनेजर को फाँसा,...

फर्नीचर का काम करने वाले शाहरुख़ शेख ने बीमा कंपनी की मैनेजर को फाँसा, कई बार किया रेप: अकरम ने लिव इन पार्टनर को पीटा, रूममेट आबिद की गर्लफ्रेंड भी हिन्दू

खुद को यश बताने वाला आरोपित पीड़िता से अपनी मौसी के इंदौर स्थित घर मिलता था। एक दिन पीड़िता को लगा कि आरोपित कुछ छिपा रहा है। लड़की ने पड़ताल की तो खुद को यश बताने वाला युवक शाहरुख़ शेख निकला।

मध्य प्रदेश के इंदौर से ‘लव जिहाद’ का नया मामला सामने आया है। यहाँ इंश्योरेंस कम्पनी में मैनेजर के पद पर काम करने वाली एक लड़की ने मुस्लिम युवक पर नाम बदल कर अपने साथ रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपित का नाम मोहम्मद शाहरुख़ शेख है जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। शादीशुदा शाहरुख़ ने खुद को कुँवारा बता कर पीड़िता से शादी का भी वादा किया था। वहीं राजस्थान के जयपुर से एक अन्य मामले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हिन्दू लड़की पर उसके मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने पिस्टल तान दी। इस मामले की भी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।

शाहरुख़ शेख ने खुद को बताया था यश जैन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ बीमा कम्पनी में मैनेजर पद पर काम करने वाली लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीमा कम्पनी में काम करने के दौरान उसकी जान-पहचान एक फर्नीचर का काम करने वाले युवक से हुई थी जिसने अपना नाम ‘यश जैन’ बताया था। कुछ दिनों की बातचीत में दोनों लोग काफी घुल-मिल गए। युवक ने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की इस झाँसे में आ गई। इसी दौरान आरोपित ने लड़की से 3-4 बार रेप किया। विरोध करने पर वह जल्द ही शादी का भरोसा दिया करता था।

खुद को यश बताने वाला आरोपित पीड़िता से अपनी मौसी के इंदौर स्थित घर मिलता था। एक दिन पीड़िता को लगा कि आरोपित कुछ छिपा रहा है। लड़की ने पड़ताल की तो खुद को यश बताने वाला युवक शाहरुख़ शेख निकला। पीड़िता ने यह भी पता लगा लिया कि शाहरुख़ इंदौर के पीठा चंदन नगर इलाके में रहता है। 15 अप्रैल, 2024 को जब लड़की ने आरोपित के घर जा कर पड़ताल की तो वह शादीशुदा निकला। पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी बात बताई।

आखिरकार तमाम कानूनी प्रक्रियाओं के बाद शाहरुख़ के खिलाफ हीरानगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस शाहरुख़ की तलाश और मामले की जाँच कर रही है।

अकरम ने ताना हिन्दू प्रेमिका पर पिस्टल

दूसरा मामला राजस्थान के जयपुर से है। यहाँ के था नाक्षेत्र महेश नगर में एक हिन्दू लड़की ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अपने मुस्लिम प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अकरम नाम के युवक के साथ पिछले 7 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। जिस घर में ये दोनों रहते हैं वह आदिल खान का है। 26 अप्रैल को लड़की ने अकरम पर शादी करने का दबाव बनाया। इसी बात को ले कर दोनों में कहासुनी हुई।

पीड़िता का आरोप है कि थोड़ी देर के बाद नाराज हुए अकरम ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। लड़की को पीटने में मकान मालिक आदिल भी शामिल हो गया। इन दोनों ने कमरे के कई सामान भी तोड़ डाले। कुछ ही देर में अकरम ने शराब के नशे में पीड़िता पर पिस्टल तान दी। लड़की जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर वहाँ से भाग पाई। बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि अकरम पहले से शादीशुदा है और वह अब शादी नहीं करना चाहता।

लड़की ने यह भी खुलासा किया कि अकरम का साथी (मकान मालिक) आदिल भी एक हिंदू लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। आदिल की पार्टनर का नाम सिमरन सिंह राजपूत है। हालाँकि, सिमरन राजपूत ने आदिल के साथ अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के रहना बताया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जब आदिल के मकान पर दबिश दी तो वहाँ अवैध हथियार बरामद हुए। आदिल के घर से पिस्टल, मैगजीन और 7 कारतूस मिले हैं।

आदिल और सिमरन दोनों ही बिहार के निवासी हैं। दिल्ली से होटल मैनेजमेंट में MBA करने वाली सिमरन पिछले 7 वर्षों से आदिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। आदिल जयपुर में रियल स्टेट का काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आदिल और सिमरन को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से अकरम फरार है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रिटायर होते ही हाई कोर्ट जस्टिस ने 37 साल की दूरी मिटाई: कहा- बचपन से लेकर जवानी RSS को दी, फिर करूँगा सेवा क्योंकि...

जस्टिस दाश बीते 15 वर्षों से हाई कोर्ट में जज थे। वह कलकत्ता हाई कोर्ट तीसरे सबसे वरिष्ठ जज थे। वह कलकत्ता हाई कोर्ट से पहले ओडिशा हाई कोर्ट में भी जज रहे हैं।

J&K के बारामुला में टूट गया पिछले 40 साल का रिकॉर्ड, पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 73% मतदान: 5वें चरण में भी महाराष्ट्र में फीका-फीका...

पश्चिम बंगाल 73% पोलिंग के साथ सबसे आगे है, वहीं इसके बाद 67.15% के साथ लद्दाख का स्थान रहा। झारखंड में 63%, ओडिशा में 60.72%, उत्तर प्रदेश में 57.79% और जम्मू कश्मीर में 54.67% मतदाताओं ने वोट डाले।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -