Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'ये रूस का करती हैं समर्थन': राष्ट्रपति पुतिन की 'जिम्नास्ट GF' पर अमेरिका ने...

‘ये रूस का करती हैं समर्थन’: राष्ट्रपति पुतिन की ‘जिम्नास्ट GF’ पर अमेरिका ने लगाया बैन, वीजा भी किया फ्रीज

अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूएस ने अलीना के वीजा को फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने इस कार्रवाई के पीछे वजह दी है कि काएवा रूस की उस मीडिया कंपनी की प्रमुख हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती है।

यूक्रेन के साथ चल रहे रूस के विवाद के बीच अमेरिका ने रूस के 12 नए एलीट लोगों के ऊपर प्रतिबंध लगाए हैं। इन लोगों की सूची में एक नाम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा का भी है।

अलीना के अलावा अमेरिका के वित्त विभाग ने एंड्री ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी बैन लगाए हैं। वह विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं। उनका 25 कमरों वाला विटनहर्स्ट एस्टेट, लंदन में बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। उनके 12 करोड़ डॉलर के याच पर भी बैन लगा है।

अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूएस ने अलीना के वीजा को फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने कहा कि कबाएवा, रूस की उस मीडिया कंपनी की प्रमुख हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती हैं।

रूस की जेल में बंद एलेक्शी नवलनी लंबे अरसे से काबेवा के खिलाफ बैन लगाने की माँग कर रहे थे। उनका कहना था कि वह रूस के आक्रमण का न केवल समर्थन करती हैं बल्कि जो पश्चिमी देश टिप्पणी करते हैं उसका दुष्प्रचार भी करती है।
यूएस से पहले अलीना पर ब्रिटेन ने प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी।

बता दें कि अलीना पूर्व ओलंपिक जिम्नास्ट रह चुकी हैं। उन्होंने जिम्नास्ट में कई मेडल भी जीते हैं। इसके अलावा उनकी रूस की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी की बोर्ड अध्यक्ष हैं और साथ ही वह पूर्व रूसी सांसद भी रह चुकी हैं। कथिततौर पर उन्हें पुतिन का करीबी माना जाता है। अफवाह है कि वह राष्ट्रपति पुतिन के बच्चे की माँग बनने वाली थी।

2008 में भी ये खबर आई थी कि पुतिन अपनी पत्नी को तलाक देकर अलीना से शादी करेंगे। हालाँकि बाद में ऐसा नहीं हुआ। पुतिन अपनी पत्नी से अलग हुए लेकिन खबरें फैलने के पूरे 5 साल बाद।

मालूम हो कि पुतिन की पूर्व पत्नी को भी यूके ने प्रतिबंधित किया है। इसके अलावा पुतिन की दोनों बेटियों व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर अभी अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -