HomeराजनीतिBJP कार्यकर्ताओं पर ममता की पुलिस ने बरसाई ताबड़तोड़ लाठी, वॉटर कैनन, आँसू गैस...

BJP कार्यकर्ताओं पर ममता की पुलिस ने बरसाई ताबड़तोड़ लाठी, वॉटर कैनन, आँसू गैस…

बुधवार को बंगाल में तनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश उस समय बढ़ गया जब मालदा में 2 लापता भाजपा कार्यकर्ताओं के शव मिले।

पश्चिम बंगाल में बुधवार (जून 12, 2019) को एक और भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने के कारण प्रदेश में तनाव काफ़ी बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ता ममता सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरकर पुलिस मुख्यालय की ओर आगे बढ़ रहे थे। इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट पर लाठीचार्ज किया और आँसू गैस के गोले फेंके। साथ ही कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया।

गौरतलब है बुधवार को बंगाल में तनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश उस समय बढ़ गया जब मालदा में 2 लापता भाजपा कार्यकर्ताओं के शव मिले। कार्यकर्ताओं की लगातार होती हत्या से भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा और भड़क गया। लोग ममता सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। लालबाजार में बीजेपी ने मार्च निकाला। साथ ही पुलिस मुख्यालय का घेराव भी किया।

इस दौरान पुलिस और नाराज़ कार्यकर्ताओं के बीच जमकर ईंट-पत्थर भी चले। बढ़ते तनाव को देखकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -