Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस के सामने यक्ष प्रश्न: क्या मनमोहन सिंह चुनाव लड़ेंगे?

कॉन्ग्रेस के सामने यक्ष प्रश्न: क्या मनमोहन सिंह चुनाव लड़ेंगे?

जब जाखड़ ने सवाल किया गया कि क्या मनमोहन सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम उनसे बोलकर आ गए हैं लेकिन फ़ैसला अब उनको करना है।

पंजाब कॉन्ग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में अमृतसर की सीट पर लड़ें। लेकिन खबरों की मानें तो मनमोहन सिंह ने इस अनुरोध पर अभी तक कोई भी सकारात्मक प्रक्रिया नहीं दी है। इसलिए यह साफ़ नहीं हो पाया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मनमोहन सिंह को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। 2009 के लोकसभा चुनावों में भी उनसे चुनाव लड़ने की माँग की गई थी लेकिन अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रभारी आशा कुमारी ने खुद पूर्व प्रधानमंत्री से क़रीब आधे घंटे तक मुलाकात की और आग्रह किया कि मनमोहन सिंह इस बार अमृतसर से चुनाव लड़ें।

एनडीटीवी में छपी ख़बर के अनुसार पंजाब कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एनडीटीवी इंडिया को बताया कि उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि वह पंजाब सीट से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाब कॉन्ग्रेस के लिए गर्व की बात होगी।

लेकिन जब जाखड़ ने सवाल किया गया कि क्या मनमोहन सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम उनसे बोलकर आ गए हैं लेकिन फ़ैसला अब उनको करना है।

वैसे बता दें कि मनमोहन सिंह 1991 से असम से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। मनमोहन सिंह ने कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं जीता है। 1999 में वह दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जो राजधानी की सात संसदीय सीटों में से एक थी, लेकिन इन चुनावों में वह भाजपा के वीके मल्होत्रा से हार गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -