Homeरिपोर्टमीडियाउगाही के आरोप में News Nation का पत्रकार नदीम ख़ान गिरफ़्तार

उगाही के आरोप में News Nation का पत्रकार नदीम ख़ान गिरफ़्तार

आज़ाद इंटरनेशनल स्कूल के मालिक वाशिक आज़ाद और ठेकेदार विवेक मित्तल ने आरोप लगाया है कि नदीम ख़ान उन्हें ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए माँग रहा था। दोनों ने इस घटना का ऑडियो और वीडियो सबूत भी पुलिस को दिया।

बुलंदशहर पुलिस ने News Nation चैनल से जुड़े पत्रकार नदीम ख़ान को उगाही के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी बुलंदशहर पुलिस द्वारा शेयर की गई है। पुलिस ने बताया कि आज़ाद इंटरनेशनल स्कूल के मालिक वाशिक आज़ाद और ठेकेदार विवेक मित्तल ने आरोप लगाया है कि News Nation के पत्रकार नदीम ख़ान उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था और उनसे रुपए माँग रहा था। नदीम दोनों से 5 लाख रुपए माँग रहा था। दोनों ने इस घटना का ऑडियो और वीडियो सबूत भी पुलिस को दिया, जिसके आधार पर नदीम को गिरफ़्तार किया गया।

पत्रकार नदीम ख़ान के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा-386 (किसी व्यक्ति को मौत या शिकायत की आशंका में डालकर), धारा-500 (मानहानि के लिए सजा) और धारा-504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -