Homeरिपोर्टमीडिया'...तो मुँह तोड़ दिया जाएगा' - कॉन्ग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा,...

‘…तो मुँह तोड़ दिया जाएगा’ – कॉन्ग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा, TV पर एंकर को सबके सामने दी धमकी

तौकीर रजा की वीडियो में देख सकते हैं कि वो अमन चोपड़ा के सवालों पर इतने नाराज हैं कि पत्रकार को ऑन टीवी धमका रहे हैं। वह एंकर को कहते हैं कि या तो उनसे तमीज में बात हो वरना वो मुँह तोड़ देंगे।

हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले मौलाना तौकीर रजा ने अब न्यूज 18 के एंकर अमन चोपड़ा को ऑन शो धमकाया है। तौकीर रजा के पुराने बयानों पर जब चोपड़ा के शो में सवाल किया गया तो रजा ने गुस्सा दिखाते हुए एंकर को कहा कि या तो वो उनसे तमीज में बात करें वरना उनका मुँह तोड़ दिया जाएगा।

न्यूज 18 ने तौकीर रजा के बिगड़े बोल की क्लिप साझा करते हुए जानकारी दी कि कैसे बीच बहस में उनके एंकर को रजा से धमकी मिली। वीडियो में सुन सकते हैं कि रजा एंकर से कहते हैं, “तमीज में बात करोगे तो तमीज में जवाब मिलेगा। वरना तुम्हारी भी जूताकारी हो जाएगी, बद्तमीजी की तो।”

तौकीर की इस भाषा को सुन अमन पूछते हैं कि आखिर वो कर क्या लेंगे? एंकर लगातार पूछते हैं कि तौकीर ने गली-गली खून बहेगा वाला बयान दिया ही क्यों? वीडियो में नजर आ रहा है कि जितनी देर चोपड़ा अपनी बात करते हैं रजा शांत नहीं होते और हाथ-पाँव पटकते रहते हैं। थोड़ी देर में फिर रजा को कहते सुना जाता है, “तमीज से बात की तो जवाब मिलेगा। बद्तमीजी करने पर मुँह तोड़ दिया जाएगा।” चोपड़ा सवाल करते हैं कि कैसे तोड़ेंगे मुँह? क्या उनका हाल भी कमलेश तिवारी की तरह कर दिया जाएगा।

तौकीर रजा का कॉन्ग्रेस को समर्थन और हिंदुओं से घृणा

बता दें कि मंगलवार को खबर आई थी बरेली के ‘आला हजरत शरीफ’ के तौकीर रजा खान ने कॉन्ग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। हिंदुओं के खिलाफ ज़हर उगलने के बाद वो सुर्ख़ियों में आए थे। उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इस बात का ऐलान किया कि मौलाना तौकीर रजा खान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन दिया है। साथ ही प्रियंका गाँधी के साथ तौकीर रजा व अन्य मुस्लिम नेताओं की एक तस्वीर भी वायरल हुई।

इस खबर के फौरन बाद तौकीर रजा की वो वीडियोज भी इंटरनेट पर हर जगह छा गई जिनमें रजा ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था कि जिस दिन मुस्लिम कानून हाथ में ले लेंगे, उस दिन हिंदुओं को पूरे देश में कहीं पनाह नहीं मिलेगा। रजा ने कहा था, “अगर ये गुस्सा फुट पड़ा, जिस दिन मेरा नौजवान मेरे कंट्रोल से बाहर आ गया उस दिन….. । लोग मुझे कहते हैं कि तुम तो बुजदिल हो गए हो, तो मैं कहता हूँ कि पहले मैं मरूँगा, उसके बाद तुम्हारा नंबर आएगा। मैं अपने हिंदू भाइयों से खासतौर पर कहता हूँ कि मुझे उस वक्त से डर लगता है, जिस दिन मेरा ये नौजवान कानून अपने हाथ में ले लेगा उस दिन हिंदुस्तान में तुम्हें रहने की कहीं जगह नहीं मिलेगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -