Homeरिपोर्टमीडियाइस्लाम अपनाओ या अल्लाह के क्रोध का सामना कर मरने को तैयार रहो: ISIS...

इस्लाम अपनाओ या अल्लाह के क्रोध का सामना कर मरने को तैयार रहो: ISIS की राष्ट्रवादी जनम टीवी को धमकी

आतंकवादी संगठन ने इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज में लिखा था, "मुजाहिदीन का संदेश जनम टीवी को! हम आपको इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए आमंत्रित करते हैं या फिर दुनिया को अलविदा कहने और अल्लाह के क्रोध और दंड का सामना करने के लिए तैयार हो जाओ।”

इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने कथित तौर पर केरल के राष्ट्रवादी चैनल, जनम टीवी के ऑफिसों में तोड़-फोड़ और नुकसान पहुँचाने की धमकी दी है। इसके अलावा उसने इस चैनल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी है।

आतंकवादी संगठन द्वारा दी गई धमकियों के बाद, राज्य के पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने पुलिस विभाग को जनम टीवी के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है।

ISIS ने इंस्टाग्राम पर जनम टीवी को दी धमकी

इस्लामिक स्टेट (ISIS) की केरल इकाई ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर चैनल को धमकी दी है। आतंकी संगठन ने चैनल के कर्मचारियों को इस्लाम के धर्म में परिवर्तित होने या पूरी तरह से खत्म हो जाने के लिए धमकाया।

ISIS द्वारा जनम टीवी को दी गई धमकी

आतंकवादी संगठन ने इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज में लिखा था, “मुजाहिदीन का संदेश जनम टीवी को! हम आपको इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए आमंत्रित करते हैं या फिर दुनिया को अलविदा कहने और अल्लाह के क्रोध और दंड का सामना करने के लिए तैयार हो जाओ।”

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जनम टीवी के टीआरपी रेटिंग्स में भारी वृद्धि देखी गई है और अब यह राज्य के शीर्ष पाँच मलयालम समाचार चैनलों में दिखाई देता है। उक्त चैनल केरल में एक राष्ट्रवादी परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है जो सुदूर-वाम मीडिया में हावी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -